फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के दिन मोहब्बत की मौत: 15 साल पुराना था दोनों का इश्क, सुसाइड नोट में लिखा, रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही

Sat, 14 Feb 2026 06:43 PM IST
विकास कुमार आईएएनएस, नोएडा

सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले 12-15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम संबंध में थे। दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिसके कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन
1 of 5
रेखा और सुमित - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर बाद, एक कार के अंदर प्रेमी जोड़े के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

2 of 5
कार में युवक और युवती की गोली लगी लाशें मिली - फोटो : अमर उजाला
सुमित दिल्ली और रेखा थी नोएडा की
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दादरी रोड पर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार अंदर से लॉक थी। जब वाहन की जांच की गई तो अंदर युवक और युवती के सिर में गोली लगी हुई थी। युवक के हाथ में पिस्टल भी बरामद हुई। मृतकों की पहचान सुमित (32), निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और रेखा (26), निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
कार में युवक और युवती की गोली लगी लाशें मिली - फोटो : अमर उजाला
12 से 15 साल पुराना था दोनों का प्रेम संबंध
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले 12-15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम संबंध में थे। दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिसके कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, लड़के का परिवार शादी के लिए तैयार था, लेकिन लड़की का परिवार सहमत नहीं था। युवक रोज युवती को ऑफिस छोड़ने और लेने जाता था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह दिल्ली से कार लेकर निकला था।

4 of 5
रेखा और सुमित - फोटो : अमर उजाला
'रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही है'
पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है, 'रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही है…'। इसी आधार पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, मृतक युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर शक जताया है और घटना में साजिश की आशंका व्यक्त की है। इसी कारण पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा और सुमित - फोटो : अमर उजाला
पुलिस क्या बोली?
इस मामले पर नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कार के अंदर से युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं और एक पिस्टल भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें