गति की अति कभी सही नहीं रहती है, चाहें तकनीक क्यों न कितना भी आगे बढ़ जाए। सुरक्षा के इंतजाम चाहें कितने ही मजबूत क्यों न हों। सड़क पर वाहन चलाते वक्त मानकों के अनुरूप ही हमें चलना चाहिए। सड़क पर दुर्घटना से देर भली होती है। यदि इस बात को आप नहीं मानेंगे तो बीते शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जो हुआ वो किसी के साथ हो सकता है। चाहें आप कितनी ही महंगी कार में क्यों न सवार हों। वाहन कंपनी क्यों न कार में चार या फिर छह एयर बैग लगा दे, आपकी जान को कोई नहीं मचा सकता, यदि आप गति की अति करके चलेंगे। इस बीच एक बात जो सामने आ रही है वो ये है कि जिस बीएमडब्ल्यू कार का एक्सिडेंट हुआ है उसका मालिक रफ्तार का शौकीन था। उसके पास सवा करोड़ रुपये की कार के अलावा एक 16 लाख रुपये की रेसिंग बाइक भी है। आइए जानते हैं डॉ. आनंद के बारे कुछ बातें...