नोएडा सेक्टर-15 निवासी इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर पति ने हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद पति थाने पहुंच गया। जहां उसने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी मूल रूप से चंपारण बिहार निवासी नुरुल्लाह हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। मामले की जांच जारी है।