फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 3 हुए गिरफ्तार, पीएनबी के 2 गार्डों की हत्या का खुलासा

Wed, 26 Sep 2018 03:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-1 स्थित पीएनबी परिसर में दो गार्डों की हत्या कर लूट का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों के साथ मंगलवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया।  एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश आकिल व दिनेश हैं। जबकि तीसरे बदमाश का नाम मुंशी है। वह गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

2 of 5
pnb-guard-murder-in-noida
गिरोह के दो बदमाश अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास की झुग्गियों में रहने वाले बदमाशों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दिन पांचों ऑटो से आए थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-19 के पास तीन बदमाश संदिग्ध हालात में दिखे। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आकिल व दिनेश घायल हो गए। आकिल डीएनडी फ्लाईवे के पास झुग्गी में रहता है जबकि दिनेश व मुंशी सेक्टर-4 की झुग्गी में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात पीएनबी में नकाबपोश बदमाशों ने दो गार्डों की हत्या कर स्ट्रांग रूम में तोड़फोड़ कर लूट का प्रयास किया था। इस घटना में गार्ड मुकेश यादव व मुद्रिका प्रसाद की बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन

3 of 5
शोर मचाने पर गार्डों की कर दी थी हत्या
सेक्टर-1 स्थित पीएनबी में वारदात करने से पहले पांचों बदमाशों ने शराब पी थी। इसके बाद ऑटो में बैठकर बैंक के बाहर पहुंच गए। परिसर में घुसते ही तीन बदमाशों ने गार्डों को काबू करने का प्रयास किया तो उन्होंने मचा दिया था। शोर मचाने पर बदमाशों ने गार्डों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बैंक लूट की योजना दिनेश ने तैयार की थी और गिरोह का सरगना मुंशी है। गिरोह में एक बदमाश नाबालिग बताया जा रहा है। इससे पहले भी गिरोह ने कुछ लूटपाट की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

4 of 5
Pnb robbery
पुलिस के मुताबिक, बदमाश दिनेश माली का काम करता है। उसका पेड़ों की छटाई आदि काम के लिए बैंक में आना जाना रहता था। उसे यह पता था कि बैंक में ढेर सारे रुपये रहते हैं और गार्डों पर कोई बंदूक या अन्य हथियार भी नहीं होता है। निहत्थे ही वहां तैनात रहते थे। जब दिनेश ने अपनी योजना मुंशी को बताई तो वह तैयार हो गया। घटना को अंजाम देने से पहले सभी ने शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस के मुताबिक, बदमाश यह सोचकर बैंक पहुंचे कि वहां से पैसा लूटना है, लेकिन कैसे लूटना है, उनके पास कोई योजना नहीं थी। गार्डों ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो सबसे पहले उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाशों ने बैंक लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मालूम हो कि अमर उजाला ने पहले ही खुलासा किया था कि बदमाश नौसिखिया हैं और आसपास के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें