ऑडिशन के नाम पर मॉडलों को बुलाकर अश्लील कंटेंट बनाने का पूरा नेटवर्क डिजिटल टोकन पर आधारित था। अगर कोई भी इस नेटवर्क के साथ सेक्स चैट करता था तो उसे डिजिटल टोकन खरीदना होता था। अश्लील वीडियो देखने के लिए भी यही करना होता था। प्रवर्तन निदेशालय कई देशों के लोगों के साथ नोएडा की दंपती के संबंधों की जांच कर रही है। नोएडा के सेक्टर-105 में अश्लील कंटेंट बनाने का काला धंधा चल रहा था। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को नोएडा में एक दंपती के घर छापा मारकर इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट को पकड़ा था।