फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने मेट्रो के सामने की आत्महत्या, आंखों में आंसू लिए पत्नी घर आई पहले बेटी को मारा फिर खुद को

Sat, 14 Dec 2019 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
पति के मेट्रो के आगे कूदकर जान देने के बाद पत्नी ने बेटी संग लगाई फांसी - फोटो : लाल सिंह
नोएडा निवासी और दिल्ली की एक कंपनी में जनरल मैनेजर ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलने पर सदमे में आई पत्नी ने देर रात पांच वर्षीय बेटी के साथ अपने फ्लैट में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आगे पढ़िए आखिर क्यों ये पूरा परिवार खुदकुशी करने को मजबूर हो गया और एक ही दिन में सबकुछ तबाह हो गया....
विज्ञापन

2 of 6
noida family suicide - फोटो : लाल सिंह
कोतवाली एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी भुनवेश कुमार ने बताया कि  मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले 31 वर्षीय भरत जे दिल्ली स्थित गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर थे। वह पहले काठमांडू में एक कंपनी में काम करते थे। सितंबर 2019 में वह  भारत आए थे नोएडा के सेक्टर 128 की जे बी पवेलियन सोसाइटी में पत्नी शिवरंजनी, 5 साल की बेटी जयश्री और भाई कार्तिक के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : एएनआई
शिवरंजनी हाउसवाइफ थी और बेटी नर्सरी में पढ़ रही थी। भरत जे सुबह रोज की तरह नोएडा स्थित अपने घर से कंपनी गए थे। करीब 11.30 बजे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रखवाया और घरवालों को सूचना दी।

4 of 6
बेटी के साथ फांसी लगाने वाली महिला - फोटो : लाल सिंह
शिवरंजनी बेटी और देवर के साथ मौके पर पहुंची। फ्लैट पर लौटने के बाद देर रात उसने अपनी बेटी के साथ पंखे से लटककर जान दे दी। एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि शिवरंजनी ने पहले अपनी बेटी को पंखे से लटका कर मार दिया और फिर दूसरे कमरे में जाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

5 of 6
मृतका बच्ची - फोटो : लाल सिंह
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
एक्सप्रेस वे के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। भरत जे पहले काठमांडू में काम करते थे और इसके बाद नोएडा आ गए। जांच में पता चला है कि आर्थिक तंगी इस हादसे का कारण हो सकता है।हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेट्रो के आगे कूदकर दी जान - फोटो : लाल सिंह
सोसाइटी में हर कोई गमगीन
भरत जे की आत्महत्या के बाद जैसे ही सूचना मिली सोसाइटी के लोग मायूस हो गए। इसके बाद देर शाम को जब यह पता चला कि उनकी पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली है तो सोसाइटी में सन्नाटा पसर गया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि यह लोग कम समय से ही रह रहे थे लेकिन व्यवहार कुशल लोग थे। सभी लोगों से अच्छा व्यवहार था और अच्छी बातचीत थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें