फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनोः मां-बाप के नाम लिखा भावुक सुसाइड नोट और जिंदगी से हारकर बीटेक छात्र ने लगा ली फांसी

Tue, 20 Nov 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
btech student suicide in greater noida pg - फोटो : जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीटेक के एक छात्र की आत्महत्या की खबर सामने आई। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने न सिर्फ आत्महत्या करने के पीछे की वजह बतायी है बल्कि मां-बाप के लिए भी काफी भावुक बातें लिखी हैं। (सभी फोटोः जेपी शर्मा)
विज्ञापन

2 of 6
btech student suicide in greater noida pg - फोटो : जेपी शर्मा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के बीटेक के एक छात्र ने कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा वन सेक्टर स्थित पीजी में फांसी लगा ली। उसकी लाश कमरे में फंदे से झूलती पाई गई।
विज्ञापन

3 of 6
btech student suicide in greater noida pg - फोटो : जेपी शर्मा
मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में बीटेक के तृतीय वर्ष का छात्र था। गौरव मूल रूप से बिहार के चंपारन का रहने वाला था।

4 of 6
btech student suicide in greater noida pg - फोटो : जेपी शर्मा
हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले कुछ भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस को गौरव के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

5 of 6
btech student suicide in greater noida pg - फोटो : जेपी शर्मा
सुसाइड नोट में गौरव ने लिखा है कि मम्मी पापा सॉरी मैं जिंदगी का प्रेशर झेल नहीं पाया इसलिए मैं ये कदम उठा रहा हूं। मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
btech student suicide in greater noida pg - फोटो : जेपी शर्मा
पुलिस ने गौरव के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गौरव के परिवार को खबर कर दी गई है और वो लोग बिहार से रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें