दिल्ली-एनसीआर बीते एक सप्ताह से जारी शीत लहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रखा है। मंगलवार को भी ठंड ने अपने तेवर ढीले नहीं किए। हालांकि बीते सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि, दिन के तापमान में गिरावट के कारण कंपकंपी का अहसास होता रहा। आने वाले दिनों में ठिठुरा देने वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।