रोंगटे खड़े कर देने वाले निठारी कांड के नौवें मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उद्योगपति मोनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
nithari case
महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के इस मामले में अदालत शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। इससे पहले निठारी कांड के नौवें मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में बहस पूरी हो गई थी। आरोपी सुरेंद्र कोली ने खुद जबकि दूसरे आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर के अधिवक्ता ने उनकी और से पक्ष रखा।
विज्ञापन
3 of 6
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
निठारी कांड के दोनों आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा में डासना जेल से सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में पेश किया गया।
4 of 6
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
अदालत ने इस मामले में अंतिम बहस के लिए मंगलवार और बुधवार दो दिन का समय दिया था। बुधवार को सुरेंद्र कोली ने खुद बहस की। उसने कहा कि अरुण सरकार ने सीबीआई के कहने पर गवाही दी है। इसके अलावा उसे कुछ नहीं कहना।
विज्ञापन
5 of 6
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
मोनिंदर सिंह पंधेर के अधिवक्ता ने भी अपना पक्ष रखा। अंतिम बहस के लिए दिया गया दो दिन का समय पूरा हो गया है। अब बृहस्पतिवार को इस मामले में अदालत अपना फैसला सुना सकती है।
निठारी कांड की टाइम लाइन
29 दिसंबर, 2006 : को पुलिस ने निठारी कांड का खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर-31 की कोठी नंबर डी-5 से सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने डी-5 कोठी के पास नाले से दर्जनों बच्चों के कंकाल बरामद किए थे।
10 जनवरी 2007 : को सभी मामले सीबीआई को सुपुर्द कर किया गया था। सीबीआई ने कुल 19 एफआईआर में से 16 में आरोप पत्र अदालत में पेश किए। 16 मामलों में से अब तक सुरेंद्र कोली को सात मामलों में हो चुकी है फांसी की सजा।
13 फरवरी, 2009 : पहले मामले में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को फांसी की सजा सुनाई। 11 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंधेर को बरी कर दिया। जबकि सुरेंद्र कोली की सजा बरकरार रखी। सुप्रीम कोर्ट ने भी 7 जनवरी को सुरेंद्र कोली की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी अपील को खारिज कर दिया।
12 मई, 2010 : दूसरे मामले में फांसी की सजा सुनाई।
28 सितंबर, 2010 : तीसरे मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
22 दिसंबर, 2010 : चौथे मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
24 दिसंबर, 2012 : पांचवें मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
7 अक्तूबर, 2016 : छठे मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
16 दिसंबर, 2016 : सातवें मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।