निठारी कांड का प्रमुख दोषी सुरेंद्र कोली इन दिनों कई बड़ी बीमारियों से जूझ रहा है। आपको बता दें कि वह इतना ज्यादा बीमार है कि हस्ताक्षर करने के लिए पेन तक पकड़ने में सक्षम नहीं है। आगे पढ़िए क्या है उसका हाल...
विज्ञापन
2 of 5
surinder koli
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत में बुधवार को निठारी कांड के दो मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान बीमार हालात में अभियुक्त सुरेंद्र कोली अदालत में पेश हुआ। उसने इलाज कराने के लिए अदालत में अर्जी दी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में दो मामलों में सुनवाई हुई। उन्होंने बताया कि पिछली तारीखों पर कोली की ओर से दी गई अर्जियों पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
3 of 5
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कोली ने अदालत को बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे मलेरिया, बुखार, टायफाइड और खांसी हो गई है। इसके अलावा उसके हाथ-पैरों में जकड़न भी है। उसने अपना इलाज कराने की अर्जी अदालत को दी।
4 of 5
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
अदालत ने अर्जी को स्वीकार कर ली। वहीं, हमेशा सुनवाई के बाद कागजों पर हस्ताक्षर करने वाले सुरेंद्र कोली ने बुधवार को अकड़न के कारण कागजों पर अंगूठा लगाया।