मैं निर्भया का पिता हूं। मैं उसे न्याय दिलाने के लिए रोऊंगा नहीं, बल्कि लड़ता रहूंगा। निर्भया केस के पांच साल पूरे होने पर कांस्टीट्यूशन क्लब में निर्भया चेतना दिवस श्रद्धांजलि सभा में निर्भया के पिता ने अपना दुख जाहिर करते हुए ये शब्द कहे।
विज्ञापन
2 of 8
nirbhaya gangrape
निर्भया ज्योति ट्रस्ट की इस सभा में निर्भया के परिवार ने दिल्ली और केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी भी जताई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, किरण वालिया, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, सुषमा शाहू, निर्भया ज्योति ट्रस्ट के महासचिव सर्वेश तिवारी, निर्भया की मां आशा देवी, पिता बद्रीनाथ एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही छात्र-छात्राओं ने निर्भया के लिए दो मिनट का मौन रखकर फूलों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
3 of 8
nirbhaya gang rape
बेटी को याद करते हुए निर्भया की मां आशा देवी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनके पास है। निर्भया को इंसाफ दिलाने की जंग में वे पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि पांच साल बीत जाने के बाद भी सरकार के महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े वादे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्भया के साथ जो हुआ, ऐसा किसी और के साथ न हो, इस मुहिम में वह पूरी तरह जुटी हैं। उन्होंने कहा कि निर्भया ही नहीं, पूरे देश की बेटियां उनकी बेटी हैं और वह उन्हें न्याय दिलाना चाहती हैं।
4 of 8
nirbhaya gangrape
निर्भया के पिता बद्रीनाथ ने कहा कि आज भी समाज में लोगों की मानसिकता में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा हैै। हमें समाज में बदलाव लाना है कि तो शुरुआत खुद से करनी होगी। यह लड़ाई पहले हमें खुद से जीतनी होगी। उसके बाद ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि निर्भया मेरी सांसों में है, मेरी धड़कन में है और मुझमें मेरी बेटी हमेशा जीवित है। मैं उसे न्याय दिलाने के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि उस दिन निर्भया को असली श्रद्धांजलि मिलेगी, जब उसके चारों आरोपियों को फांसी की सजा होगी।
विज्ञापन
5 of 8
nirbhaya
- फोटो : SELF
निर्भया के माता-पिता को सलाम : केजरीवाल
सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं किसी के यहां ऐसी घटना घट जाती है तो लोग हिम्मत हार जाते हैं, लेकिन निर्भया के माता-पिता ने न्याय की लड़ाई लड़ी। उनकी हिम्मत को सलाम। सिर्फ अपनी ही नहीं और भी कई पीड़िताओं की जंग लड़ी। उन्होंने कहा कि डीसीडब्ल्यू ने छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात में मौत की सजा देने की आवाज उठाई है। दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर आयोग के साथ है।
विज्ञापन
6 of 8
nirbhaya
- फोटो : pti
निर्भया हर घर में है : मनोज तिवारी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आज भी समाज की स्थिति पहले जैसी ही दिखती है। उन्होंने कहा कि निर्भया हर घर में है। उसे कोई भुला नहीं सकता। निर्भया जन जागरण का साधन है। निर्भया ऐसी शक्ति है कि उसकी बात लोगों तक पहुंच जाए तो सरकार के बिना ही पूरे देश की सोच बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली के डार्क स्पॉट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
7 of 8
nirbhaya
- फोटो : pti
सीसीटीवी मुद्दे पर केजरीवाल पर भड़के लोग, हंगामा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभा में दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के संबंध में केंद्र सरकार से समन्वय न होने की बात कही तो लोग भड़क गए। लोगों ने उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा का विरोध करते हुए पूछा कि वे अब तक कुछ क्यों नहीं कर सके। लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार सिर्फ निर्भया को मुद्दा बनाकर राजनीति करती है और फिर भूल जाती है। इसके बाद केजरीवाल वहां से रवाना हो गए। केंद्र सरकार से समन्वय न होने पर मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल समन्वय करना ही नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल से मिलने उनके घर भी पहुंचा, लेकिन वह उन्हें मिले ही नहीं। ऐसे में कैसे समन्वय हो सकता है।
अस्मिता थिएटर ग्रुप ने खेले नुक्कड़ नाटक
महिलाओं के प्रति बढ़ रही वारदात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अस्मिता थियेटर ग्रुप ने शनिवार को दिनभर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए। ग्रुप के 60 युवा महिला व पुरुष कलाकारों ने ‘दस्तक’ नामक नाटक पेश किया। कलाकारों ने घर से लेकर दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, बाजार और रिश्तेदारों के बीच महिलाओं के साथ ज्यादतीपूर्ण घटनाओं को लोगों के समक्ष रखा। छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक से बलात्कार जैसी घटनाओं को पुरुषों की मानसिक विकृति बताया।