निर्भया के चारों दोषी
- फोटो : Social Media
दरिंदों के पास अब क्या विकल्प
मुकेश की दया याचिका खारिज होने के बाद अभी बाकी के तीन दोषियों अक्षय, पवन और विनय के पास दया याचिका का विकल्प बचा है। अक्षय और पवन के पास दया याचिका से पहले सुधारात्मक याचिका का भी विकल्प है। जब तक किसी भी दोषी की कोई भी याचिका लंबित रहेगी, तब तक किसी भी दोषी को फांसी नहीं दी जा सकती। दोषियों वकील एपी सिंह के मुताबिक अन्य दोषियों की सुधारात्मक और दया याचिका के लिए उन्होंने तिहाड़ और प्रशासन को पत्र लिखे हैं, जैसे ही उन्हें दस्तावेज मिलते हैं, तब वह आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।