निर्भया के गुनहगारों को डेथ वारंट मिलने की खबर के साथ ही अदालत में उसकी मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। भरे गले से बोली कि मेरी बेटी को लंबे इंतजार के बाद आखिर इंसाफ मिल ही गया। अब उसकी आत्मा को सुकून मिलेगा। बस.....अब 22 जनवरी सुबह सात बजे का इंतजार रहेगा, जब उन चारों दंरिदों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में निर्भया की मां ने कहा कि अदालत के फैसले से देश की बच्चियों और महिलाओं को इंसाफ मिला है। न्यायपालिका ने मेरे भरोसे को पूरा किया। हर दर्द में मेरा साथ देने और दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए हमेशा मेरे साथ खड़े रहने वालों और पूरे देश का धन्यवाद। चारों दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। अब मौत भी आ जाए तो कोई गम नहीं क्योंकि बेटी के पास जाने पर उसके गुनहगारों को सजा दिलाने की बात तो कह सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
आज मेरे लिए दिवाली सा त्योहार
निर्भया के पिता ने कहा कि अदालत के फैसले से बेहद खुश हूं। आज मेरे लिए दिवाली सा त्योहार है। दिल करता है कि पटाखे चलाएं और सबका मुंह मीठा करवाऊं, क्योंकि 16 दिसंबर 2012 से 7 जनवरी 2020 तक हर दिन हम तिल-तिल मरे और रोये हैं। न्यायपालिका ने मेरी बेटी को आखिरी इंसाफ दिला ही दिया।
4 of 8
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
मेरी बेटी के वो आखिरी पल हर वक्त कानों में गूंजते थे। जब उसने पांचों गुनहगारों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग रखी थी। पांचवां तो उम्र कम होने के चलते बच गया पर उसे कभी माफ नहीं करेंगे। सरकार से मांग करते हैं कि उसकी भी समय-समय पर जांच करते रहे। क्योंकि एक बार गुनाह करने वाला कभी नहीं सुधरता।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में नया फांसी घर पहले से तैयार
5 of 8
Nirbhaya
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के गुनहगारों को मौत की सजा के आदेश को तामील करने के लिए तिहाड़ जेल में नया फांसी घर बनाया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल संख्या तीन में पुराने फांसी घर से 10 फुट की दूरी पर नया फांसी घर तैयार किया है। इसमें 25 लाख रुपये की लागत आई है। हालांकि अभी तक जल्लाद पर फैसला नहीं हो सका है। जेल प्रशासन के मुताबिक इसी सप्ताह निर्भया के दोषियों को फंदे से लटकाने वाले जल्लाद के नाम पर भी फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए तिहाड़ में काफी समय से तैयारियां चल रही हैं। इसमें फांसी घर की मरम्मत के साथ-साथ जल्लाद की व्यवस्था करने तक शामिल था। इस दौरान यह बात सामने आई कि इससे पहले तिहाड़ में चार दोषियों को एक साथ फांसी नहीं दी गई है और न ही तिहाड़ में एक साथ चार दोषियों को फांसी पर लटकाने की व्यवस्था है। यहां केवल एक साथ दो दोषियों को ही एक साथ फांसी देने की व्यवस्था थी। इस संबंध में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें फांसी घर के प्लेटफार्म को बढ़ाने पर विचार किया गया, लेकिन बाद में एक और फांसी घर बनाने की मंजूरी दी गई और इसके लिए 25 लाख रुपये आवंटित किए गए।
विज्ञापन
7 of 8
फाइल फोटो
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने जेल नंबर तीन में स्थित पुराने फांसी घर के पास ही एक नए फांसी घर का निर्माण किया, जिसमें दो दोषियों को एक साथ फांसी देने की व्यवस्था की गई है। अब तिहाड़ प्रशासन चारों दोषियों को फांसी देने के लिए दो जल्लाद को भी बुला सकती है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि चारों दोषियों को एक साथ ही फांसी दी जाएगी। इसकी व्यवस्था कर ली गई है।
जेल अधिकारियों के मुताबिक तीन दोषियों विनय, पवन और अक्षय ने एक सप्ताह के भीतर ही जेल प्रशासन को अपना जवाब भेज दिया था, जिसमें उसने क्यूरेटिव याचिका लगाने का विकल्प होने की बात कही थी। वहीं, बाद में एक अन्य दोषी मुकेश ने भी जवाब दाखिल कर कानूनी विकल्प होने की बात कही है।