फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केसः दोषी विनय और मुकेश की क्यूरेटिव पिटीशन पर 5 जजों की बेंच 14 जनवरी को करेगी सुनवाई

Sat, 11 Jan 2020 11:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
14 जनवरी को होगी क्यूरेटिव पिटीशन की सुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

16 दिसंबर 2012 निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी विनय और मुकेश की क्यूरेटिव पिटीशन की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बेंच का गठन किया गया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की इस पांच सदस्यीय बेंच में जस्टिस एनवी रमना, अरुण मिश्रा, आरएफ नरीमन, आर भानुमति और अशोक भूषण होंगे। यह बेंच ही निर्भया के चार में से दो दोषियों द्वारा दायर क्यूरेटिव पिटीशन की सुनवाई करेगी। इनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख सुनिश्चित की गई है।
 


बता दें कि सात जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी करते हुए फांसी के लिए 22 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। इन चारों को सुबह सात बजे फांसी लगनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें