फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया: अगर ऐसा हुआ तो 3 मार्च को भी टल जाएगी दोषियों की फांसी

Mon, 17 Feb 2020 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media
निर्भया के दोषियों की फांसी की नई तारीख 3 मार्च सुबह 6 बजे निश्चित की गई है। यह तीसरी बार है जब निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी किया गया है। हालांकि तीन मार्च को भी दोषियों को फांसी होगी ऐसा यकीन से नहीं कहा जा सकता। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि इसकी वजह सोमवार को डेथ वारंट पर हुई सुनवाई के दौरान दी गई दलीलों में ही छिपी है। जानिए कौन सी हैं वो वजहें जिससे लटक सकती है दोषियों की फांसी...
विज्ञापन

2 of 5
निर्भया का दोषी पवन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे बड़ी और पहली बात तो ये है कि दोषी पवन ने अब तक न ही सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन डाला है न ही राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी है। हाल ही में अदालत ने उसे वकील उपलब्ध कराया है, जिसने आज की सुनवाई में पटियाला हाउस कोर्ट में बताया कि पवन अपने दोनों कानूनी विकल्प इस्तेमाल करना चाहता है। अब अगर पवन क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका डालता है तो उसकी सुनवाई के लिए समय चाहिए होगा। दिल्ली जेल नियम के अनुसार दोषी की दया याचिका खारिज हो जाने के बाद भी उसे 14 दिन का समय देना जरूरी है। ऐसे में तीन मार्च को फांसी होना मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा कारण है अक्षय की नई दया याचिका- सोमवार को डेथ वारंट पर हुई सुनवाई के दौरान दोषी अक्षय के वकील एपी सिंह ने अदालत को बताया कि अक्षय के माता-पिता ने पूर्व में जो दया याचिका डाली थी वह आधूरी थी। इसलिए अब वह नई दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजेंगे। मान लें कि अक्षय की ये दया याचिका भी खारिज हो जाती है तो भी उसे 14 दिन का समय दया याचिका खारिज होने के बाद मिलेगा ही।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा कारण है मुकेश के वकील का बदलना- आज मुकेश की मां ने अदालत में आवेदन डालकर मुकेश के लिए नए वकील की मांग की। इस पर अदालत ने मुकेश के लिए वकील रवि काजी को नियुक्त किया है। रवि काजी वही वकील हैं जिन्हें बीते दिनों पवन के वकील के रूप में भी नियुक्त किया गया, जब एपी सिंह ने पवन का केस लड़ने से मना कर दिया था। अब अगर वकील बदला है तो माना जाता है कि वह केस स्टडी में कुछ समय लेगा और हो सकता है कि किसी कानून का प्रयोग कर नई तिकड़म लगाने की कोशिश करे, जिससे दोषियों की फांसी टल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्भया के दोषी और विकल्प - फोटो : अमर उजाला
 
फांसी की सजा विनय मुकेश अक्षय पवन
निचली अदालत खारिज खारिज खारिज खारिज
हाईकोर्ट खारिज खारिज खारिज खारिज
सुप्रीम कोर्ट खारिज खारिज खारिज खारिज
पुनर्विचार खारिज खारिज खारिज खारिज
क्यूरेटिव खारिज खारिज खारिज विकल्प बाकी
राष्ट्रपति खारिज खारिज खारिज विकल्प बाकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें