जेल सूत्रों का कहना है कि विनय के साथ-साथ तीन अन्य दोषियों मुकेश, पवन और अक्षय की सेल के बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। वे दोषियों पर सिर्फ नजर रखेंगे। साथ ही, दोषियों को सामान्य रखने के लिए उनकी लगातार काउंसलिंग की जा रही है। उन पर सीसीटीवी की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।