निर्भया केस के दोषी अक्षय कुमार सिंह ने तीन मार्च को होने वाली फांसी को टालने के लिए एक नया पैंतरा चला है। सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद निर्भया के गुनहगार अक्षय ठाकुर ने दोबारा दया याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उसने कहा गया है कि फांसी की सजा से उसकी पत्नी और बच्चे को सामाजिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जबकि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।