फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषी अक्षय ने चला नया पैंतरा, टल सकती है 20 मार्च को होने वाली फांसी!

Wed, 18 Mar 2020 09:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के दोषी अक्षय कुमार सिंह ने 20 मार्च को होने वाली फांसी से बचने के लिए फिर नई चाल चली है। उसने एक ऐसी याचिका डाली है जिसके चलते 20 मार्च को होने वाली फांसी भी टल सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के दोषी अक्षय ने मंगलवार शाम राष्ट्रपति के पास दूसरी दया याचिका भेज दी। उसने यह याचिका जेल प्रशासन को सौंपी। जेल प्रशासन ने याचिका को दिल्ली सरकार के पास भेज दिया। दिल्ली सरकार ने याचिका को खारिज करते हुए उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
जेल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर ने राष्ट्रपति के नाम से जेल प्रशासन को दूसरी दया याचिका दी। याचिका में अक्षय ने कहा है कि उसकी पहली याचिका खारिज कर दी गई।

4 of 5
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
उस याचिका में सभी तथ्य नहीं थे। याचिका में उसने राष्ट्रपति से फांसी की सजा माफ करने और उसे उम्र कैद में तब्दील करने की मांग की है। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक फांसी की सजा पाए दोषी जेल प्रशासन को कोई याचिका देता है तो जेल प्रशासन को उसे संबंधित जगह पर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अधिकारिक सूत्रों का यह भी कहना है कि इस याचिका से दोषी की सजा पर कोई रोक नहीं लगेगी और याचिका के खारिज होने के बाद उसे 14 दिन की मोहलत भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें