फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड: जेल में तौसीफ और रेहान की सुरक्षा बढ़ी, महापंचायत में शामिल 800 लोग होंगे होम क्वारंटीन

Tue, 03 Nov 2020 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
निकिता हत्याकांड के विरोध में रविवार को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित महापंचायत में शामिल करीब 800 लोग होम क्वारंटीन होंगे। महापंचायत में शामिल होने के बाद हाईवे पर उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार तीन युवकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही उपायुक्त यशपाल यादव ने ऐसे किसी भी आयोजन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
निकिता हत्याकांडः महापंचायत के बाद उग्र हुई भीड़ - फोटो : amar ujala
उधर, हाईवे पर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को 32 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने दावा किया है कि निकिता की हत्या के आरोपियों के खिलाफ तीन दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा को कोर्ट में न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज कराए। उसने बिना किसी झिझक के पूरी घटना का विवरण रखा। इन्हें सीलबंद कर दिया गया है। ऐेसे में मामले की सुनवाई के दौरान छात्रा के बयान निर्णायक साबित हो सकते हैं। उपद्रव के बाद निकिता के भाई नवीन तोमर को पुलिस आयुक्त ने शस्त्र लाइसेंस जारी किया है। साथ ही परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी परिजनों के साथ दो-दो गनमैन रहेंगे। 

4 of 7
भीड़ ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि निकिता को शहीद का दर्जा दिलाने, परिजनों को मुआवजा देने आदि मांगों को लेकर रविवार को हुई महापंचायत में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। शुरू होने के कुछ ही देर बाद महापंचायत हंगामे की भेंट चढ़ गई थी। युुवाओं ने हाईवे पर जाम लगाने के बाद एक ढाबे में तोड़फोड़ की थी। पुलिस के लाठी फटकारने पर पथराव हो गया था और दस पुलिसकर्मियों समेत तीस से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया था। इन सभी की कोरोना जांच कराई तो उनमें से तीन संक्रमित मिले।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जेल में तौसीफ और रेहान की सुरक्षा बढ़ाई
हंगामे व विरोध के बीच नीमका जेल में बंद हत्यारोपी तौसीफ और रेहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिस बैरक में उन्हें रखा गया है, उसके अन्य बंदियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, बैरक के बाहर स्थायी तौर पर वार्डन तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
निकिता हत्याकांड मामले में बुलाई गई महापंचायत में तलवार लेकर खड़ा शख्स - फोटो : अमर उजाला
सभाओं पर प्रतिबंध के निर्देश
महापंचायत में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। इसमें शामिल तीन युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी कारण सिविल सर्जन ने महापंचायत में आए सभी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ऐसी सभाएं किसी हालत में आयोजित न होने देने के निर्देश दिए हैं। - यशपाल यादव, जिला उपायुक्त फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निकिता हत्याकांड मामले में उग्र प्रदर्शन की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में पेश करेंगे चार्जशीट
पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी। तीन दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिनसे आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी। सड़क पर उपद्रव करने वालो से भी सख्ती से निपटा जाएगा। 
ओपी सिंह, पुलिस आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें