दिल्ली के मालवीय नगर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लोग एक नाइजीरियन मूल के शख्स को खंभे से बांधकर पीट रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
वीडियो में दिख रहा है कि वह रहम की गुहार लगा रहा है लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आ रहा। जानकारी के अनुसार इस शख्स को लोग एक घर में चोरी करने के आरोप में रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पीट रहे हैं। चोरी के आरोप में इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और फिलहाल वह जेल में है। वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और इस मामले की जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।
Delhi Police has taken cognizance of the video, verified it, taking legal action on it: Spokesperson, Delhi Police pic.twitter.com/TU6fp645qd
— ANI (@ANI) October 9, 2017
विज्ञापन
3 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
चोरी की घटना 24 सितंबर की है और यह सामने आया वीडियो भी उसी दिन का बताया जा रहा है। चोरी करने के बाद उसे पकड़कर खंभे से बांधा गया और फिर चार पांच लोग उसे लाठी-डंडे से पीटते वीडियो में देखे जा सकते हैं। वीडियो में वहां मौजूद लोग यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'लाल मिर्च लाओ, इस और मारो।' देखा जा सकता है कि एक शख्स ने आरोपी का पांव पकड़ा है और बाकी लोग उसे छड़ी व डंडे से पीट रहे हैं।
#WATCH Nigerian national tied to a pole and beaten up by locals for alleged theft in Delhi's Malviya Nagar (24.09.2017) pic.twitter.com/3zWgbeqvN5
— ANI (@ANI) October 9, 2017
4 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
क्या है पूरी घटना- आरोप है कि नाइजीरियाई शख्स को 24 सितंबर को कृष्णा कुमार के घर में आलमारी खोलते हुए पकड़ा गया था। जब वह पुलिस के हवाले किया गया उस वक्त वह बुरी तरह से घायल था। तब पुलिस को बताया गया था कि वह भागने की कोशिश कर रहा था और सीढ़ियों से गिर गया। लेकिन आज एक मोबाइल वीडियो सामने आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई है।
विज्ञापन
5 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
मार खाता हुआ नाइजीरियन हाथ जोड़कर बार-बार रो-रोकर विनती कर रहा था कि मुझे माफ कर दो। लेकिन उसे मारने वालों पर ऐसा खून सवार था कि उन्हें उसकी कोई बात सुनाई नहीं दी और वो सब उसे पीटते रहे।
नाइजीरियन मूल के लोगों के साथ हिंसा की यह पहली घटना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जब नाइजीरियाई मूल के लोगों को बेरहमी से पीटा गया था। इसी साल अप्रैल में ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में नाइजीरियाई छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद भारत की पूरे विश्व में किरकिरी हुई थी।