नए साल के जश्र मनाने वालों पर पुलिस का पहरा होगा। नशे के हुड़दंग में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
2 of 20
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा प्लान के तहत शहर के तीनों जोन में 32 पुलिस नाके लगाए गए। जिसके साथ दो हजार से अधिक जवानों को सड़क पर उतारा गया। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने सुरक्षा प्रबंध और तैयारियों को लेकर शुक्रवार की शाम तीनों जोन के डीसीपी व एसीपी के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
3 of 20
- फोटो : अमर उजाला
क्या रहा प्लान...
: सभी नाके पर एक एसआई व आठ सिपाही तैनात किया गया है।
: शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ट्रैफिक टीम एल्को मीटर के साथ तैनात रहे।
: महिलाओं की सुरक्षा के लिए एमजी रोड से लेकर अन्य जश्र मनाने वाले प्वाइंट पर उनकी तैनाती की गई है।
: एमजी रोड को शाम 4:00 बजे से सील कर दी गई। इस रोड पर रहने वालों को विशेष पास दिया गया है।
4 of 20
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी में खाकी दिखी तो खैर नहीं: पुलिस आयुक्त ने खास तौर पर निर्देश दिया कि कहीं पर भी मनाए जाने वाले जश्र में डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की किसी भी तरह की लापरवाही या शिकायत पायी गई तो उसे नहीं छोड़ा जाएगा। एसीपी व थाना प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है कि वह सभी प्वाइंट पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
5 of 20
- फोटो : अमर उजाला
इफ को चौक से शंकर चौक तक जाम: नए साल के जश्र को लेकर डायवर्ट किए गए रूट के कारण दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शंकर चौक से लेकर इफको चौक तक वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं राजीव चौक की तरफ से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोग सिग्रेचर टॉवर से लेकर इफको चौक तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
6 of 20
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड पर वाहनों की आवाजाही शाम 4:00 बजे से ही बंद कर रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जो कि देर रात जश्र मनाए जाने तक लागू रहा।
विज्ञापन
7 of 20
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम लेडीज क्लब द्वारा न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इसमें सौ से अधिक परिवारों ने शिरकत की। हर किसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भरपूर लुत्फ उठाया। फिल्मी गीतों पर सभी जमकर थिरके।
8 of 20
- फोटो : अमर उजाला
यह कार्यक्रम एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। पुराने फिल्मी गीतों पर पति-पत्नी ने डांस कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। सभी महिलाएं व लड़कियां लाल ड्रेस में थीं, जबकि पुरुष व लड़के काले वस्त्रों में थे।
9 of 20
- फोटो : अमर उजाला
क्लब की संयोजक कमला अग्रवाल, रेनू अग्रवाल व सुनीता अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों में आपसी भाईचारा व जान-पहचान बढ़ाना था। हर किसी ने जमकर मस्ती की और आयोजन को यादगार बनाया।
10 of 20
- फोटो : अमर उजाला
पुराने वर्ष की विदाई व नए वर्ष के स्वागत को लेकर सभी काफी उत्साहित रहे। बच्चों ने भी जमकर मस्ती की। यह कार्यक्रम काफी सादगी व भारतीय संस्कृति के नजदीक रहा।
11 of 20
- फोटो : अमर उजाला
यहां आए लोगों का मुंह मीठा कराने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को भी परोसा गया। महिलाओं और बच्चों ने चाट-पकौड़ी का भी आनंद उठाया।
12 of 20
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी में नए साल का जश्न शुरू होने से पहले सड़कों पर गाडिय़ों का तांता लग गया। राजधानी में रात साढ़े आठ बजे के बाद से चारो तरफ जाम की स्थिति बन गई।
13 of 20
- फोटो : अमर उजाला
खासतौर से नई दिल्ली में कनॉट प्लेस से जुडने वाले सभी रास्ते पटेल चौक, पंडित पंत मार्ग, गोल मार्केट, बंगला साहिब रोड, संसद मार्ग, अशोक रोड की तरफ जाम की वजह से गाड़ियां काफी देर तक फंसी रहीं। पुलिस के जवान और ट्रैफिक पुलिस मिलकर इस जाम की स्थिति से निपटने की कोशिश करते रहे।
14 of 20
- फोटो : अमर उजाला
गोल मार्केट के पास तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे के बाद से सीपी से जुडने वाले सभी रास्ते वाहनों के लिए बंद कर दिए गए। सिर्फ पैदल जाने वालों के लिए रास्ता खुला रहा।
15 of 20
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पूर्वी दिल्ली की तरफ से भी कनॉट प्लेस आने वाले लोगों को आईटीओ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, फिरोजशाह रोड, कॉपरनिकस मार्ग के पास ट्रैफिक जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। इतना ही नहीं ऑटो व सार्वजनिक परिवहनों से सवारी कर रहे लोगों को भी जाम की वजह से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
16 of 20
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने कनॉट प्लेस की ओर आए। जाम में फंसे एक व्यक्ति ने बताया कि बंगला साहिब और रकाबगंज गुरुद्वारे में कई लोगों ने अपनी गाडिय़ां खड़ी कर दीं और पैदल ही कनॉट प्लेस में नए साल का जश्न मनाने चले गए।
17 of 20
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बंगला साहिब में भी मत्था टेंकने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी।
18 of 20
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कनॉट प्लेस के बाहर जुडने वाले सभी रास्तों में आवासीय कॉलोनियों और उनके इर्द-गिर्द चार-पहिया गाडिय़ां खड़ी कर लोग पैदल ही कनॉट प्लेस में नए साल का जश्न मनाने गए। खासतौर से विश्म्भर दास लेन, महादेव रोड पर भी चार-पहिया गाडिय़ों की कतारें लग गईं। देर रात तक यही स्थिति बनी रही।
19 of 20
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
साइबर सिटी में नए सालका स्वागत बड़े धूमधाम और मस्ती के माहौल में हुआ। युवाओं ने नए साल के जश्न में जमकर उत्साह दिखाया। शाम होते ही मॉल्स, होटलों और रेस्टोरेंट में लोगों की भीड़ जुटने लगी। एमजी रोड आधुनिकता और चमक - दमक शाम से ही नजर आने लगी थी। सागर मॉल व शहर के लगभग हर मॉल में खूब भीड़ उमड़ी। प्रवेश करने के लिए लोगों की लंबी लाइन देर शाम तक लगी रही। सेंट्रल मॉल सहित अन्य मॉल्स को बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। युवतियों की भी संख्या खूब रही। खबर लिखे जाने तक जश्न का सिलसिला जारी रहा।
इस बार भी नए साल के स्वागत के लिए शहर भर में विशेष तैयारियां की गई थी। यही कारण है कि लोग वहां खिंचे चले आए। कहीं लोग खाने-पीने का लुत्फ उठा रहे थे तो कहीं मल्टीप्लेक्स में फिल्म का आनंद ले रहे थे।