फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस को अब चना बेचने वाली की तलाश, परिजन बोले...

Wed, 09 Sep 2020 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
विज्ञापन
1 of 5
Cab driver murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम से बुलंदशहर सवारी छोड़ने गए कैब चालक आफताब आलम की ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रविवार रात बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास पुलिस को आफताब बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल सका है, वहीं परिजन नए-नए खुलासे कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कैब चालक आफताब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदमाशों के हाथों मारे गए कैब चालक आफताब आलम के बेटे मोहम्मद साबिर का कहना है कि उनके पिता की जान अलग मजहब का होने की वजह से गई। लूटपाट ही मकसद होता तो बदमाश कार को क्यों छोड़ जाते? बदमाशों ने उनके पिता के पर्स तक को हाथ नहीं लगाया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इसी कार में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
दुखी साबिर कहते हैं, मेरे पिता को जय श्रीराम बोलने में भी कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा, पिता हर मजहब का सम्मान करते थे। उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को भी यही सीख दी थी। उन्हीं की सीख से मैं और मेरा परिवार एक बार नहीं हजार बार जय श्रीराम बोल सकते हैं।

4 of 5
मृतक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
पिता बुलंदशहर जिस युवती को छोड़ने गए थे। वह हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती है। इसके बावजूद उसके परिजन आफताब को परिवार का सदस्य समझकर पूरा भरोसा करते हैं। सात साल से युवती के परिजन बेटी को लाने-ले जाने के लिए आफताब को ही कॉल करते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में पुलिस और डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
चना विक्रेता से जय श्री राम कहलवाने का पुलिस का दावा, परिजन ने नकारा
पुलिस का दावा है कि वॉइस रिकार्डिंग में कैद जय श्रीराम का नारा लगवाने का वार्तालाप कैब चालक से नहीं होकर चने विक्रेता से हुआ है। पुलिस चने विक्रेता को भी तलाश रही है। वहीं, परिजन अपने बयान पर अडिग हैं। उनका कहना है कि यह बातचीत आरोपियों और आफताब के बीच की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें