फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Delhi Stampede: हादसे के बाद नई दिल्ली में हुए ये पांच बड़े बदलाव, शुक्रवार को फिर आ सकती है भारी भीड़

Mon, 17 Feb 2025 09:04 PM IST
Vikas Kumar राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हो सकते हैं। इसमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की हो सकती हैं जिनके पास टिकट न हो। 
विज्ञापन
1 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद रेल प्रशासन सतर्क हो गया है। रेलवे ने आने वाले वीकेंड के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। रेलवे का जोर शुक्रवार की भीड़ संभालने पर है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि 26 फरवरी महाशिवरात्रि को महाकुंभ खत्म हो रहा है। इस लिहाज से आने वाला वीकेंड महाकुंभ स्नान के लिए आखिरी होगा। संभावना जताई जा रही है कि इसमें बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर से शनिवार की तरह शुक्रवार को स्टेशन पर भीड़ हो सकती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया गया साइन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी बढ़ सकती है भीड़
रेलवे प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हो सकते हैं। इसमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की हो सकती हैं जिनके पास टिकट न हो। शनिवार को हुई घटना में भी अचानक काफी भीड़ स्टेशन पर आ गई थी। इस भीड़ को प्रशासन नियंत्रित नहीं कर पाई, जिस कारण घटना हुई। प्रशासन शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति होने की आशंका जता रहे हैं। इसे देखते हुए विशेष बंदोबस्त रखने की तैयारी की। रेलवे स्टाफ, रेलवे पुलिस, आरपीएफ, वॉलंटियर्स सहित दूसरे लोग स्टेशन पर रहेंगे। प्रयागराज के अलावा बिहार व उस रूट पर जाने वाले ट्रेनों पर नजर रखेगी। इन सभी ट्रेनों में शुक्रवार और शनिवार को अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़ को काबू में करने के लिए लाइन लगवाकर प्लेटफॉर्म पर भे - फोटो : अमर उजाला
भीड़ की होगी लाइव मॉनिटरिंग
अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पर फिर ऐसा हादसा न हो। इसे देखते हुए भीड़ की लाइव मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया है। इसमें स्टेशन पर मौजूद स्टाफ और गेट पर मौजूद स्टाफ एक अनुमान के आधार पर यात्रियों की संख्या को नियंत्रित रखेंगे। यदि स्टेशन पर उक्त संख्या से ज्यादा भीड़ का अनुमान होता है तो गेट पर इंट्री रोकी जाएगी।

4 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़ को काबू में करने के लिए लगाया गया बैरीकेट। - फोटो : अमर उजाला
दिखा प्लेटफार्म टिकट बंद करने का असर
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट बंद करने का कुछ असर दिखा। दिन में यात्रियों के साथ आए लोगों को स्टेशन के बहार से ही वापस लौटना पड़ा। इससे बुजुर्ग लोगों को दिक्कत जरूर हुई। उन्हें स्टेशन छोड़ने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि शाम को एक बार फिर से भीड़ दिखाई दी। काफी लोग बिना टिकट के ही अंदर चले आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़ को काबू में करने के लिए लाइन लगवाकर प्लेटफॉर्म पर भे - फोटो : अमर उजाला
बांधी जाएंगी रस्सियां, लगाए जाएंगे बांस
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने से पहले बांधी जाएंगी रस्सियां और बांस की बल्ली लगाई जाएगी। स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने के दो मिनट बाद गेट खोले जाएंगे। ताकि लोगों को लाइन के माध्यम से ट्रेन में चढ़ाया जा सकें।
विज्ञापन

6 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
छह इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी होंगे तैनात
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को तैनात किया है। इनमें से कई अधिकारी पहले स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के तौर पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
जांच शुरू, अधिकारी तैयार कर रहे कागज
घटना के मूल कारण को जानने के लिए जांच शुरू हो गई है। रेलवे के तरफ से गठित जांच समिति सभी सबूतों को समझने की कोशिश कर रही है। मौके पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जाएंगे। सभी तरह के सबूतों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें