यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली के बीच चलेगी तो निजामुद्दीन-ब्यास व सहारनपुर-ब्यास के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह आसान करेगी।
विज्ञापन
2 of 5
ट्रेन
- फोटो : file photo
ट्रेन संख्या 09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली 22 व 24 दिसंबर को मुंबई से चलेगी। शाम 4 बजे चल कर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल 23 व 25 दिसंबर को चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.50 बजे चलेगी व दूसरे दिन सुबह 6.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
चार वातानुकूलित 2 टीयर और आठ वातानुकूलित 3 टीयर वाली स्पेशल ट्रेन मार्ग में वडोदरा और कोटा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04411 निजामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 14 दिसंबर को चलेगी।
4 of 5
ट्रेन
शाम को 7.50 बजे निजामुद्दीन से चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.50 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04412 ब्यास से 17 दिसंबर को शाम 7.50 बजे चलगी व अगले दिन सुबह 4.20 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। सोलह कोच वाली यह ट्रेन मार्ग में नई दिल्ली और सब्जी मंडी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 04917 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 15 दिसंबर को रात 8.50 बजे सहारनपुर से चलेगी व अगले दिन तड़के 3 ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04918 ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल 17 दिसंबर को शाम 4.30 बजे ब्यास चलेगी व उसी दिन रात 11.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन नई जगाधरी, जगाधरी कारखाना, अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, राजपुरा और सरहिंद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।