गाजियाबाद के कनावनी नाले में 10 अप्रैल को बैग में मिले महिला के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गहने-साड़ियों के लालच में पड़ोसी दंपति ने हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया था। एसएसपी अजयपाल शर्मा ने सूरजपुर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गहने-साड़ियों के लालच में पड़ोसी दंपति ने हैवतपुर में माला की हत्या कर दी थी। महिला ने बड़े चाव से आरोपियों को गहने, साड़ियां दिखाए थे।
विज्ञापन
2 of 5
एसएसपी अजयपाल शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद आरोपी दंपति ने महिला के शव को सूटकेस में बंद कर गाजियाबाद के कनावनी स्थित नाले में फेंक दिया था। ग्रेटर नोएडा के बिसरख के हैवतपुर गांव निवासी शिवम की पत्नी माला सात अप्रैल को गायब हो गई थी। माला के गायब होने के दौरान उसके घर से करीब चार लाख रुपये के आभूषण, 60 हजार नकद, कई जोड़ी कपड़े और दो मोबाइल भी गायब हुए थे। 10 अप्रैल का इंदिरापुरम के कनावनी गांव के पास एक बैग में माला का शव मिला था।
विज्ञापन
3 of 5
सूटकेस में मिली महिला की लाश
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सौरभ दिवाकर और उसकी पत्नी रितु को गिरफ्तार कर कई जोड़ी कीमती कपड़े और बैग बरामद कर लिया गया है। महिला के पास नकदी-जेवरात देखकर दंपति को लालच आ गया था। दोनों परिवार एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे।
4 of 5
मृतक का (फाइल फोटो)
7 अप्रैल को दंपति ने माला को बहाने से अपने घर बुलाया और वहां पर दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने मृतका के घर में जाकर उसकी अटैची में आभूषण व कीमती कपड़े भर ले गए। वहीं, महिला के शव को अटैची में किसी तरह भरकर एक किराए पर टैंपो किया और कनावनी के पास नाले में जाकर फेंक दिया था।
माला के मायके पक्ष के लोगों ने शक के आधार पर पति शिवम और उसके परिजन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने शिवम को कई दिन तक कड़ाई से पूछताछ की थी। मामले में कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने शिवम को छोड़ दिया था।