फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के बावजूद इस मोहल्ले के किसी घर में नहीं जला चूल्हा, पड़ोसी ने बच्चे संग की ऐसी हैवानियत

Mon, 12 Jun 2017 05:25 PM IST
प्रभात पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
sameer murder - फोटो : अमर उजाला
पिछले 40 सालों से जिस घर में कभी ताला नहीं लगा और ना ही जिस घर के लोग कभी घर के बाहर गए उस घर में रमजान के महीने में ताला लगते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गई। (सभी फोटोः अमर उजाला/गाज‌ियाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Sameer murder
शहीद नगर में समीर की हत्या के मामले में परिजनों को पड़ोसी अब्बास के घर में ताला लटका देखकर उस पर शक हुआ। उन्होंने अब्बास के घर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखे तीन मोबाइल नंबरों पर फोन किया तो फोन भी बंद मिले।
विज्ञापन

3 of 11
Sameer murder
​इस पर शक और गहरा गया। समीर के परिजन शहीद नगर चौकी पहुंचे और पुलिस को अब्बास के घर की जांच कराने की मांग की। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली तो बच्चे का शव एक गत्ते में गड्ढे में दबा हुआ मिला। पड़ोसियों ने बताया कि अब्बास 40 साल में कभी भी घर बंद कर बाहर नहीं गया था।

4 of 11
Sameer murder
मृतक के चाचा गुफरान ने बताया कि वह, उस्मान और दो पुलिस कर्मी अब्बास के घर में गए और पहले कमरे में ही गत्ता बनाने की एक पुरानी मशीन के पास टूटा हुआ फर्श देखा। इस पर उन्हें शक हुआ तो गुफरान ने गत्ता हटाकर मिट्टी खोदना शुरू किया। वहां से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन

5 of 11
Sameer murder
खोदने के दौरान चार फीट गहरे और ढाई फीट चौड़े गड्ढे में एक गत्ते में समीर का शव बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि समीर के हाथ-पैर टूटे हुए थे और बंधे हुए भी थे जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
विज्ञापन

6 of 11
Sameer murder
शव में कीड़े लगे हुए थे और बहुत तेज बदबू आ रही थी। घर से शव बरामद होते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने हालात पर काबू पाया और घटना से आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

7 of 11
Sameer murder
धीरे-धीरे फरार हो गए परिवार के लोग पड़ोस में रहने वाले राशिद ने बताया कि अब्बास चौधरी का परिवार करीब 40 साल से यहां रह रहा है। अब्बास, पत्नी जन्नती या उसके परिवार का कोई भी सदस्य पड़ोसियों से कोई मतलब नहीं रखता था। 7 जून को थाने में समीर की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ी तो अब्बास, जन्नती और परिवार के लोग टेंशन में दिखने लगे थे। इसी बीच मौका पाकर अब्बास तो भाग गया था मगर जन्नती बेटों के साथ रह रही थी। शुक्रवार दिन में पुलिस टीम जन्नती और परिजनों से पूछताछ कर लौट गई तो इसके बाद जन्नती भी तीनों बेटों के साथ रात में फरार हो गई।

8 of 11
Sameer murder
कालोनी के घरों में नहीं जले चूल्हे समीर की हत्या की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। समीर की मां का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। कालोनी के लोगों में समीर की मौत से मातम छा गया। इसके चलते लोगों के घरों में शाम को चूल्हे तक नहीं जले। इमरान के घर लोगों का तांता लगा रहा।

9 of 11
Sameer murder
कालोनी के लोगों का चहेता था समीर इमरान के पिता नियाज अहमद ने बताया कि समीर का व्यवहार काफी मिलनसार था। वह कालोनी के सभी घरों में आता जाता था। उसे कालोनी के सभी लोग काफी पसंद करते थे। जिस भी दिन वह किसी घर में खेलने नहीं पहुंचता तो लोग उसका हाल चाल जानने घर पहुंच जाते थे। वह कालोनी के लोगों का चहेता था।

10 of 11
Sameer murder
फारेंसिक टीम ने मौके से लिए नमूने शव बरामद होने के बाद फॉरेंसिक टीम भी  घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। इस दौरान टीम ने मिट्टी खोदने के लिए प्रयोग किया गया कुदाल बरामद किया है।
विज्ञापन

11 of 11
Sameer murder
टाइम लाइन 9 बजे घर के बाहर एकत्र लोगों ने अब्बास के घर पर ताला लटका देखा 9.30 बजे काफी संख्या में लोग शहीद नगर चौकी पहुंचे और पुलिस से अब्बास के घर की तलाशी लेने की मांग की 12 बजे के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा 1 बजे खुदाई शुरू की गई 1.30 बजे समीर का शव बरामद किया गया 3 बजे एसडीएम एसपी सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिले 3.15 बजे फारेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें