फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज आधी रात को नहाता था रोहित शेखर, मरने के बाद हुआ खुलासा, और भी हैं राज

Mon, 29 Apr 2019 04:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित पिता एनडी तिवारी के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी उर्फ गुंजन (40) की की जांच में कई बातें सामने आ रही हैं। इन खुलासों में कई बातें रोहित के बारे में खुलकर आई हैं। जिसमें उसके नहाने की आदत से लेकर सोने तक के बारे में सब कुछ है। यही नहीं जिस घर में रोहित रहता था उसके विषय में भी कई ऐसी बातें हैं जो आपको चौंका सकती हैं। आगे जानिए क्या हैं वो राज...
विज्ञापन

2 of 5
रोहित मां उज्जवला के साथ - फोटो : अमर उजाला
रोहित के बारे  में ये बात सामने आई है कि वह रोज रात में 1 बजे नहाता था। उसकी आदत लंबे समय से थी। हालांकि ये जानना दिलचस्प होगा कि वारदात वाली रात रोहित नहीं नहाया था। लोगों का तो ये भी कहना है कि अगर वह नहाने चला गया होता तो शायद वह बच जाता क्योंकि उसी समय अपूर्वा उसके कमरे में आई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित व अपूर्वा दोनों मांगलिक हैं। रोहित अपने कमरे में रूई के नौ गद्दों पर सोता था।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेखर के घर पर तलाशी के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
डिफेंस कॉलोनी वाले घर में 1979 से नहीं हुई है रंगाई-पुताई 
रोहित व अपूर्वा जिस सी-329 डिफेंस कॉलोनी में रहते थे उसमें वर्ष 1979 से रंगाई-पुताई नहीं हुई है। वर्ष 1978 में पेशे से वकील रहीं उज्जवला ने कोठी खरीदी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोठी के अंदर की दीवारों की हालत बहुत खराब हो गई है। अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति रोहित की हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला तिवारी व उसकी सास तंत्र-मंत्र में विश्वास करती हैं। बताया जाता है कि शादी के बाद अपूर्वा पति से रूठकर इंदौर चली गई थी। जिसके बाद उज्जवला ने घर में हवन आदि कराया था।

4 of 5
रोहित शेखर की मां - फोटो : ani
तीन लोगों के नाम है छह करोड़ की एफडी
ये बात सामने आई कि रोहित, उज्जवला व सिद्धार्थ के नाम से कुल छह करोड़ की फिक्सड डिपाजिट (एफडी) है। इसके अलावा उज्जवला के नाम देहरादून, में फार्म हाउस भी है। उज्जवला ने पूछताछ में बताया था कि बहुत पहले गांव की जमीन को बेचकर फार्म हाउस खरीदा गया था। उज्जवला ने अपनी वसीयत में फार्म हाउस रोहित व सिद्धार्थ के नाम कर दी है। हालांकि अभी तक वसीयत पुलिस रिकॉर्ड में नहीं आया है। पुलिस रोहित हत्या मामले की जांच प्रॉपर्टी के एंगल से भी कर रही है। जांच के दौरान एनडी तिवारी के खाते में पुलिस को सिर्फ 10 हजार रुपये मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेखर और पत्नी अपूर्वा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्वा के मोबाइल की होगी जांच 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपूर्वा के मोबाइल को जल्द ही रोहिणी स्थित एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा। अपूर्वा ने मोबाइल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां डिलीट कर दी थीं। कॉल डिटेल में यह बात सामने आई है कि अपूर्वा दिन में भर पांच से छह कॉल करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें