फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपूर्वा ने की पति रोहित शेखर तिवारी की हत्या, डेढ़ घंटे में ऐसे मिटाए सारे सबूत

Wed, 24 Apr 2019 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के दावे के मुताबिक पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या उसकी पत्नी ने गला दबाकर की थी। इससे कानों के पीछे से ऊपर की ओर जाने वाली नसें फट गई थीं और उसकी नाक से खून निकल गया था। यह खुलासा मेडिकल बोर्ड से मिली विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। हालांकि पुलिस अब ये भी बता रही है कि अपूर्वा ने कैसे मिटाए हत्या के सबूत...
विज्ञापन

2 of 5
शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित से पूर्व कर्मकांड करते एनडी तिवारी के ओएसडी के पुत्र कार्तिक राज साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रोहित के कमरे से खून अपूर्वा ने साफ किया। जांच टीम ने रोहित के कमरे से खून से सने टिशू पेपर बरामद किए थे। टिशू पेपर से ही अपूर्वा ने रोहित के खून को साफ किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर - फोटो : अमर उजाला
पहले तो अपूर्वा अपने गुनाहों से इंकार करती रही और बार-बार बयान बदलकर पुलिस को परेशान करती रही लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने अपूर्वा की गिरफ्तारी वैज्ञानिक जांच और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर की है।

4 of 5
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के सामने बड़ा सवाल- रोहित आठ-नौ गद्दों पर क्यों सोता था
पुलिस अधिकारियों के सामने रोहित के आठ- नौ गद्दे  भी पहेली बने हुए हैं। रोहित सिंगल बैड पर अकेला सोता था और उसके पलंग पर आठ से नौ गद्दे बिछा रखे थे। वह उन्हीं गद्दों पर सोता था। रोहित इन गद्दों पर सोता था या फिर गद्दों को रोहित की हत्या के बाद बिछाया गया? पुलिस इस सवाल की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस कॉलोनी वाली कोठी पर थी अपूर्वा की नजर
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित के परिवार के पास कागजों में सिर्फ सी-329 डिफेंस कॉलोनी स्थित कोठी ही है। इसकी कीमत  20 से 25 करोड़ बताई जा रही है। उज्जवला की तबीयत खराब रहती है और उन्हें गंभीर बीमारी है। उज्जवला के दूसरे बेटे सिद्धार्थ की शादी नहीं हुई है। रोहित भी अक्सर बीमार रहता था। ऐसे  में अपूर्वा को लगता था कि कोठी किसी और के पास न चली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें