यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला के वकील ने केस का आरोप पत्र मीडिया में लीक करने का दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है। अदालत इस आरोप पत्र पर शुक्रवार को संज्ञान नहीं ले सकी। दिल्ली पुलिस ने अपूर्वा के खिलाफ हत्या की धारा में आरोप पत्र बृहस्पतिवार को अदालत में दाखिल किया था।
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। रोहित शिखर की 15 अप्रैल 2019 की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का आरोप है कि यह हत्या अपूर्वा शुक्ला ने की है।
विज्ञापन
3 of 5
साकेत जिला अदालत के सीएमएम दीपक सेहरावत ने कहा कि आरोप पत्र में काफी संख्या में दस्तावेज हैं जिनके अध्ययन के लिए समय चाहिए। इसलिए आरोप पत्र पर शनिवार को संज्ञान लिया जाएगा। अपराध शाखा ने अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ 518 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में पुलिस ने 56 गवाहों को सूचीबद्घ किया है।
4 of 5
Apoorva
- फोटो : Facebook
इनमें रोहित शेखर की मां उज्जवला तिवारी भी शामिल हैं। कोर्ट में आरोप पत्र पर सुनवाई के दौरान अपूर्वा के वकील मेहमूद प्राचा ने कहा कि आरोप पत्र मीडिया में लीक करके केस का मीडिया ट्रायल करवा चाहती है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि अपूर्वा को शक था कि रोहित का अपनी भाभी से नाजायज संबंध है और दोनों का एक बेटा भी है। उसे यह भी शक था कि इस कारण उसकी संपत्ति भी शायद उस बेटे को दे दिया जाए।
पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हलद्वानी से वोट डालकर कार में आ रहा था। इस दौरान वह अपनी भाभी के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान अपूर्वा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल की थी और उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ और एक की गिलास से शराब पीता हुआ दिख रहा था।