फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई एनडी तिवारी के बेटे रोहित की मौत, मां ने किया ये इशारा!

Wed, 17 Apr 2019 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित की मौत पर मां का बयान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे दिवगंत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि 40 वर्षीय रोहित की मौत अस्पताल में लाने से पहले ही हो गई थी। अस्पताल में रोहित की मां उज्ज्वला और पत्नी अपूर्वा शुक्ला भी मौजूद थीं। भले ही शुरुआत में इसे हार्ट अटैक का मामला माना जा रह है लेकिन रोहित की मां ने जो बात कही है उससे ये इशारा मिलता है कि उनके बेटे की मौत की वजह कुछ और है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : pti
रोहित की मां उज्जवला से जब बेटी की मौत की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेरे बेटे की स्वाभाविक(नेचुरल) मृत्यु हुई है लेकिन ये मैं बाद बताऊंगी कि वो क्या परिस्थितियां थीं जो उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेखर की मां - फोटो : ani
रोहित की मां ने आगे कहा कि मौत नेचुरल जरूर है लेकिन मेरे बेटे को मानसिक यंत्रणा दी गई। उन्होंने ये भी कहा कि जिन्होंने मेरे बेटे को अवसाद में डाला, वो उनका नाम जरूर बताएंगी, लेकिन अभी नहीं। उन्होंने कहा कि मन में बहुत सी बातें हैं, लेकिन ये बात करने का सही समय नहीं है। मुझे बहुत कुछ कहना है। उन्होंने ये भी साफ किया कि रोहित को न्यूरो से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी।

4 of 5
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : SELF
डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस का कहना था मंगलवार शाम उनके कमरे में जब घर का नौकर खाना देने पहुंचा तो उसने बिस्तर पर लेटे रोहित के मुंह से खून आते देखा था। साथ ही तकिए पर भी खून जमा हुआ पाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
देर रात दक्षिणी दिल्ली पुलिस के डीसीपी विजय कुमार ने बताया रोहित के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। एम्स में बुधवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में रोहित तिवारी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनकी मौत के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें