फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेखर हत्याकांडः पुलिस का ये मास्टरस्ट्रोक खोल देगा राज, पत्नी अपूर्वा कातिल है या नहीं?

Tue, 23 Apr 2019 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सोमवार शाम फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। इसमें भी रोहित की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि रोहित की हत्या तकिए से गला व मुंह दबाकर की गई है।

सूत्र बताते हैं कि अपराध शाखा इस हाईप्रोफाइल मामले को सुलझाने के बहुत करीब पहुंच गई है। पुलिस ने एक मास्टस्ट्रोक चला है जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि रोहित की पत्नी अपूर्वा पर पुलिस का जो शक है वह सही है या नहीं, अपूर्वा कातिल है या नहीं...

विज्ञापन

2 of 5
rohit shekhar - फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को अपराध शाखा की टीम अपूर्वा को एम्स ले गई। वहां नाखूनों व बाल के नमूने लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए। पुलिस ने अपूर्वा के अलावा दो और लोगों के हाथों के नाखूनों के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला
हम इसे ही पुलिस का मास्टरस्ट्रोक कह रहे हैं। दरअसल, रोहित की गर्दन पर हल्के रगड़ के निशान मिले हैं। उसके हाथ पर भी एक निशान था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने रोहित का गलाया दबा कर भी हत्या की हो सकती है।

4 of 5
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रोहित की गर्दन पर किसके हाथ के निशान हैं। फिलहाल रिपोर्ट का आने का इंतजार है। पुलिस को सीएफएसएल और मोबाइल नंबर की रिपोर्ट आज कल में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेखर की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों रिपोर्टों के आने के साथ ही विसरा रिपोर्ट से भी काफी बातें साफ हो जाएंगी। उससे पता चलेगा कि रोहित शेखर को जो खाना दिया गया था वह नशीला था या जहरीला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें