फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस, तस्वीरों की जुबानी जश्न-ए आजादी की कहानी

Thu, 15 Aug 2019 10:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Independence day - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर पूरे देश में अनेक कार्यक्रमों का ओयाजन किया गया। साथ ही आज देश में भाई-बहनों का पर्व रक्षा बंधन भी मनाया गया। सुबह लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35ए, तीन तलाक, आतंकवाद, विकास, गरीबी, समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जहां दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे वहीं दिल्ली के प्रसिद्ध स्थलों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया। संसद भवन, विजय चौक और इंडिया गेट रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगाता नजर आया। अगली स्लाइड में देखें कुछ बेहतरीन तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
Independence day - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के इंडिया गेट पर वैसे तो हर शाम रोशनी होती है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां का नजारा भी खास नजर आया। जगमगाती रोशनी से नहाया इंडिया गेट 73वें स्वतंत्रता दिवस की अलौकिक छटा बिखेरता नजर आया। रोशनी से तिरंगे के रंग में रंगे इंडिया गेट के दीदार के लिए शाम में भारी भीड़ जमा हुई।
विज्ञापन

3 of 5
Independence day - फोटो : अमर उजाला
शाम को इंडिया गेट पर जुटे लोग भी स्वतंत्रता दिवस के जोश में सराबोर दिखे। यहां जश्न-ए आजादी के कई रंग देखने को मिले।

4 of 5
Independence day - फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट पर स्वतंत्रता दिवस के उल्लास के साथ-साथ भाई-बहन का पर्व रक्षा बंधन का भी रंग नजर आया। यहां जश्न-ए आजादी और रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए हर तरह के सामान बिकते नजर आए। कहीं झंडा तो कहीं राखी बिकती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Independence day - फोटो : अमर उजाला
73वें स्वतंत्रता दिवस के जोश और उल्लास में युवाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे भी पीछे नहीं रहे। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर इंडिया गेट पहुंचकर लोगों ने खुली हवा में जश्न-ए आजादी का अहसास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें