फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादिर हत्याकांड: मंडोली और साबरमती जेल से हो रही थी हाशिम और बिश्नोई में बातचीत, यहां लिखी हत्या की स्क्रिप्ट

Wed, 25 Sep 2024 01:45 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Nadir shah murder - फोटो : अमर उजाला
गुजरात की साबरमती जेल और दिल्ली की मंडोली जेल के बीच मोबाइल कनेक्शन सामने आया है। साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और मंडोली जेल में बंद पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा दोनों की मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों के बीच में खूब बात होती थी। 

साबरमती जेल से बंद लारेंस ने ही हाशिम बाबा को मोबाइल पर नादिर शाह की हत्या करने का निर्देश दिए थे। हाशिम बाबा ने ये भी खुलासा किया है कि वह मंडोली जेल से वह अपने परिवार के लोगों से बात भी करता था। 
विज्ञापन

2 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दुबई में बैठे कारोबारी कुणाल छावड़ा और अपराधी अनुज जुनेजा को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जेलों में मोबाइल फोन चलने का खुलासा सामने आने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

3 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली के जिम मालिक नादिर शाह हत्याकांड मामले में गैंगस्टर हाशिम बाबा को मंडोली जेल से  सोमवार को सात दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। हाशिम बाबा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह लारेंस से पिछले दो महीने से बात कर रहा था। 

4 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
लारेंस ने ही उसे नादिर शाह की हत्या करने के निर्देश लिए थे। हाशिम बाबा ने खुलासा किया है कि वह मंडोली जेल में दो महीने से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसी फोन से उसकी लारेंस से बात होती थी। इस फोन से वह अपने परिवार के सदस्यों से भी लगातार बात कर रहा था। 
विज्ञापन

5 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
नादिर शाह की हत्या के बाद जब उसका नाम सामने आया तो उसने मोबाइल फोन तोड़कर जेल के टॉयलेट में फ्लश कर दिया था। गैंगस्टर बाबा ने ये भी खुलासा किया है कि नादिर शाह की हत्या से पहले व वारदात के समय लारेंस बिश्नोई सीधे शूटर के संपर्क में था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
वह शूटर को निर्देश दे रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हाशिम बाबा ने ही मंडोली जेल में हत्या की पूरी स्क्रिप्ट लिखी थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए ही उसने नादिर शाह के एक नजदीकी और अवैध कॉल सेंटर चलाने वाले दिल्ली के बड़े कारोबारी कुणाल छाबड़ा को साल 2023 में धमकी दी थी।  स्पेशल सेल टीम इस मामले में भी हाशिम बाबा से पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन

7 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
अनूप को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ था
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों अनुसार दुबई में बैठे अपराधी अनूप जुनेजा को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। अनूप जुनेता अपने समय का अपराधी रहा है। उसको दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारियों को संरक्षण मिला हुआ था।
विज्ञापन

8 of 8
नादिर शाह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अनूप की पार्टी में दिल्ली पुलिस के कई बड़े अधिकारी गए थे। इस  पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया जबरदस्त रूप से वायरल हुई थी। अपराधी की इस पार्टी ने दिल्ली पुलिस अधिकारी खूब थिरके थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें