फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 घर 11 मौत: पिता के साथ अब चार और आत्माओं का रहस्यमयी खेल...

Fri, 06 Jul 2018 09:48 AM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
burari murder - फोटो : kumar sanjay
बुराड़ी इलाके में पुलिस जैसे-जैसे 11 मौतों से संबंधित रजिस्टर, डायरी और नोट्स के पन्ने उलट रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को ललित द्वारा लिखवाए गए रजिस्टर के एक पन्ने से नया राज खुला। दरअसल रजिस्टर में ललित के पिता भोपाल सिंह चुंडावल के अलावा चार और आत्माओं का जिक्र किया गया है।


(सभी फोटो- कुमार संजय/अमर उजाला/नई दिल्ली)
विज्ञापन

2 of 5
bura - फोटो : kumar sanjay
ललित का पिता कहता है कि उसके साथ चार और आत्माएं सज्जन सिंह, दयानंद, हीरा और गंगा देवी की आत्माएं भी भटक रही हैं। वह आत्माएं भी चाहती हैं कि तुम अच्छे कर्म कर अपना जीवन सफल बनाओ। यदि सब कुछ ठीक हुआ तो यह भी मेरे साथ अपने लोक में लौट जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
burari murder - फोटो : kumar sanjay
पुलिस सूत्रों की मानें तो 9 जुलाई 2015 को लिखे गए रजिस्टर से पता चलता है कि तुम अपने सुधार की गति को बढ़ा दो। अक्सर तुम भटक जाते हो पर बात मानकर एक छत के नीचे मेल मिलाप कर लेते हो। चार आत्माएं मेरे साथ भटक रही हैं, यदि तुम अपने में सुधार करोगे तो इन आत्माओं को भी गति मिलेगी।

4 of 5
burari murder - फोटो : kumar sanjay
इससे हम सबका फायदा होगा, तुम सोचते हो हरिद्वार जाकर सब कुछ कर आए तो उससे भी गति मिल जाएगी तो ऐसा नहीं है। जैसे यह लोग भटक रहे हैं, वैसे मैं भी भटक रहा हूं। तुम अच्छे कर्म करके अपना जीवन सफल बनाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
burari murder - फोटो : kumar sanjay
पुलिस रजिस्टर में लिखे नाम गंगा देवी, दयानंद, हीरा और सज्जन सिंह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पड़ोसियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या इन नामों के लोग कभी मौहल्ले में रहते थे या नहीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें