फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mustafabad Building Collapsed: बच सकती थीं 11 जिंदगियां, चंद घंटों पहले मिला था हिंट; हादसे की पूरी टाइमलाइन

Sat, 19 Apr 2025 08:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक पड़ोसी सलीम ने बताया कि हाजी तहसीन ने मकान में कॉलम और पिलर नामचारे के लिए ही डाले थे। ऐसे में ग्राउंड फ्लोर पर की गई छेडछाड़ की वजह से मकान गिर गया।
विज्ञापन
1 of 7
दयालपुर बिल्डिंग हादसा - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से हाजी तहसीन के मकान की ग्राउंड फ्लोर पर काम चल रहा था। दरअसल तहसीन वहां मीट की दुकान तैयार करवा रहे थे। इसके लिए कागजी कार्रवाई भी हो चुकी थी। दुकान को बड़ा करने के चक्कर में हाजी तहसीन ने बीच के पार्टीशन को निकाल दिया था। शुक्रवार को भी वहां काम हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला
मन का वहम मानकर लोगों ने नजरअंदाज
स्थानीय लोगों का दावा है कि रात करीब 11 बजे अचानक मकान को एक झटका लगा था। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को लगा कि शायद भूकंप का झटका है, लेकिन इसे मन का वहम मानकर लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। इसके चंद ही घंटे बाद पूरी की पूरी इमारत जमींदोज हो गई। लोगों का कहना था कि इस पर ध्यान दिया होता तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन

3 of 7
दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला
15 साल पहले बनवाया गया था मकान
पड़ोसी सोहराब ने बताया कि रात 11 बजे उनका बेटा इमारत के पास मौजूद था। इस बीच इमारत हल्की से खिसकी। बिल्डिंग में रहने वाले बेटे के दोस्त ने इसका जिक्र भी किया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया। पड़ोसी बताते हैं कि करीब 15 साल पहले हाजी तहसीन ने यहां अपना मकान बनाया था।

4 of 7
बचाव कार्य में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
60 गज के मकान में दो तरफ से गुजती है नाली
60 गज के एल-शेप के मकान में दो तरफ नाली मकान से लगकर गुजरती है। ग्राउंड फ्लोर पर तहसीन ने चार दुकानें बनाई। फिलहाल एक दुकान में इनका प्रॉपर्टी का दफ्तर चल रहा था। दूसरी दुकान में पहले मोबाइल की दुकान थी, जिसमें अब हलवाई की दुकान खुल गई थी। बाकी दो दुकानों में मीट की दुकान खोलने की तैयारी थी।
विज्ञापन

5 of 7
जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड फ्लोर पर हुई छेड़छाड़ की वजह से हुआ हादसा
एक पड़ोसी सलीम ने बताया कि हाजी तहसीन ने मकान में कॉलम और पिलर नामचारे के लिए ही डाले थे। ऐसे में ग्राउंड फ्लोर पर की गई छेडछाड़ की वजह से मकान गिर गया। वहीं कुछ लोग एमसीडी की नाली का पानी इनकी बुनियाद में जाने को मकान के गिरने की मुख्य वजह बता रहे थे। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
हादसे की टाइमलाइन
शुक्रवार
. रात 2:45 बजे: भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत।
. रात 2:48 बजे: लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
. रात 2:50 बजे: कंट्रोल रूम को दी गई सूचना।
. रात 3:02 बजे: पुलिस मौके पर पहुंची।
. रात 3:15 बजे: लोगों ने घायलों को मलबे से निकला और अस्पताल पहुंचाया।
. रात 3:45 बजे: दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला
शनिवार 
. सुबह 4.00 बजे: एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीम पहुंची।
. सुबह 8.00 बजे: बचाव दल ने कुल 14 लोगों को निकाला, चार की मौत।
. सुबह 11.30 बजे: तहसीन की पत्नी जीनत को निकाला गया।
. दोपहर 12.00 बजे: तहसीन के शव को निकाला गया।
. दोपहर 12:15 बजे: तीन नाबालिगों को मलबे से निकाला गया।
. दोपहर 12.45 बजे: कपिल मिश्रा और मोहन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे।
. दोपहर 1.00 बजे: नाजिम के परिवार को निकाला गया, सभी मृत।
. दोपहर 2.00 बजे: तहसीन के ससुर इशहाक का शव निकाला।
. रात 8.00 बजे: मलबा हटाने का काम जारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें