फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्त्रां का म्यूजिक आपको बना सकता है मोटा, चौंका देने वाली है वजह

Mon, 28 May 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
restaurant
आप अकसर रेस्त्रां आदि में किसी न किसी वजह से खाना खाने जाते ही रहते हैं। अगर आपको पता चले कि आपके फेवरिट रेस्त्रां का म्यूजिक आपको मोटा बना सकता है या बीमार कर सकता है तो आप जरूर चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
restaurant - फोटो : अमर उजाला
अगर आप रेस्त्रां जाकर लो कैलोरी सलाद की जगह चीज से भरा चीज बर्गर ऑर्डर करते हैं तो ये आपके रेस्त्रां के संगीत की गलती हो सकती है। दरअसल एक रिसर्च में बात सामने आई है कि तेज संगीत न सिर्फ शाम में समां बांधता है उसका मूड सेट करता है बल्कि आप क्या ऑर्डर करते हैं उसका भी निर्धारण करता है।
विज्ञापन

3 of 5
burger - फोटो : SELF
हालांकि अगर वही गीत अगर धीमा बजाया जाए तो लोग ज्यादा पौष्टिक खाना ऑर्डर करेंगे। संगीत का तेज या धीमा होना हमारे एक्साइटमेंट लेवल को भी तय करता है। तेज म्यूजिक बीट दिल की धड़कनों को बढ़ाती है जबकि धीमा संगीत दिल को आराम पहुंचाता है।

4 of 5
restaurant
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के डॉक्टर दीपायन बिस्वास ने संगीत के वॉल्यूम का इंसानों पर पड़ने वाला प्रभाव स्टडी किया है। उनका कहना है कि संगीत की गति का सीधा रिश्ता दिल की धड़कनों पर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
burger king
डॉक्टर बिस्वास का दावा है कि तेज म्यूजिक इंसान में स्ट्रेस भी बढ़ाता है। सॉफ्ट म्यूजिक इंसान को शांत रखता है। उनका मानना है कि इस रिसर्च की मदद से लोगों की खाना ऑर्डर करने की आदत को मैनिपुलेट करने में मदद मिल सकती है। डॉ. बिस्वास का रिसर्च पेपर 'जर्नल ऑफ द अकेडमी ऑफ मार्केटिंग साइंस' में छपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें