राजधानी दिल्ली में बीते 4 दिन के दौरान दिल्ली की शैलजा द्विवेदी की हत्या का मामला छाया रहा। इस हाईप्रोफाइल मामले से पर्दा हट चुका है। पुलिस हत्यारोपी निखिल हांडा के बयानों से रोज कुछ न कुछ नए खुलासे कर रही है। ऐसे में शैलजा हत्याकांड में कई हैरान करने वालीं बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 9
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी निखिल के चेहरे पर नाम मात्र की शिकन नहीं थी और न ही कोई पछतावे का कोई भाव। बल्कि वो कोर्टरूम पहुंचकर लगातार हंसता जा रहा था और पुलिसवालों से अठखेलियां कर रहा था। यह सब चल ही रहा था कि कोर्ट की सुनवाई कुछ देर के लिए टल गई।
विज्ञापन
3 of 9
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट पहुंचे तो कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई। इस बीच 4-5 कांस्टेबल मेजर हांडा को लेकर खड़े रहे। तभी अचानक आरोपी मेजर जमीन पर सिर पकड़कर बैठ गया। लोगों को लगा रो रहा होगा। लेकिन...
4 of 9
shailza murder
नीचे मुंह किए हुए बैठे मेजर हांडा ने जब मुंह ऊपर किया तो हंसने लगा। लोग देखकर हैरान रह गए। पुलिसवाले उसे मेजर साहब कहकर बुला रहे थे। वह पुलिसवालों से खूब मजाकिया अंदाज में बातें किए जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 9
shailza murder
उसने एक पुलिसकर्मी से कहा कि कोर्ट में इतना टाइम क्यों लगा रहा है। पुलिसकर्मी ने कहा कि कुछ दस्तावेज आपके वकील को देने हैं, तो मेजर बोला दे दे न यार। फिर उसने एक पुलिसवाले से ये भी कहा कि जैसी आपकी मूंछे हैं वैसे आर्मी में नहीं होती। हम अपनी अपनी मूंछें ऊपर कर लेते हैं
विज्ञापन
6 of 9
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने अपनी सतर्कता की खुद ही तारीफ की तो दूसरे ने उसकी चुटकी लेते हुए कहा कि तभी तुम्हारी बीट में मेजर साहब हत्या करने के बाद दो बार आए और बचकर निकल गए। यह सुनते ही आरोपी मेजर समेत सभी पुलिसवाले ठहाके लगाकर हंसने लगे।
विज्ञापन
7 of 9
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
फिर अचानक ही मेजर निखिल ने पुलिसकर्मियों से पूछा स्पेशल 26 मूवी देखी है। फिर एक सिपाही का मोबाइल लेकर इंटरनेट पर मूवी खोलकर अनुपम खेर की एक्टिंग की तारीफ करने लगा। इस बीच वह थोड़ी देर के लिए कोर्ट गया और फिर बाहर आ गया।
8 of 9
shailza murder
कोर्ट की कार्रवाई खत्म हुई तो मेजर हांडा के पिता उसके पास आए और कहा जस्ट फोर डेज! आल द बेस्ट! जिसका मतलब था कि पुलिस ने 4 दिन की रिमांड ले ली है। तभी मेजर का छोटा भाई भी आया और बोला कि अब कई लोगों को लगने लगा है कि आप निर्दोष हो।
इस पर मेजर ने अपने पिता से कहा, 'आप मुझे जानते हैं मैं क्या हूं, सभी मुझे जानते हैं मैं कौन हूं। ये लोग किसी से भी पूछ सकते हैं।' इसके बाद मेजर ने पुलिस से कहा कि क्या आपने मेरे बारे में जो लेटर था मेरे सीओ को भेज दिया। इस पर पुलिसवाले का जवाब था, हां। और वो फिर से हंसी मजाक करने लगा फिर जब उसे पता चला कि वहां मीडिया का भी कोई शख्स मौजूद है तो गंभीर हो गया।