फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला-पुरुष मरीज को एक बेड पर देख भड़के सांसद, अस्पताल में दिखाया रौद्र रूप

Thu, 29 Sep 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pappu yadav
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान फोटो लेने से रोके जाने पर मधेपुरा (बिहार) से सांसद पप्पू यादव बिफर पड़े और कहा कि पप्पू यादव नाम है मेरा और संसद सदस्य हूं। कहां है ऐसा आदेश कि एक सांसद अस्पताल का निरीक्षण नहीं कर सकता और फोटो नहीं खींच सकता है। एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज और वह भी एक स्त्री और दूसरा अन्य पुरुष यह व्यवस्था बिल्कुल ठीक नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
pappu yadav - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड खाली होने का दावा किया जा रहा है, जबकि हालात बिल्कुल उलट हैं। पप्पू यादव ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखेंगे और संसद के अगले सत्र में अस्पतालों में मरीजों की स्थिति पर आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
pappu yadav
पप्पू यादव इन दिनों दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों का हालचाल जानने के लिए अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव केंद्र सरकार के राममनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान वहां एक ही बिस्तर पर एक स्त्री और पुरुष मरीज को भर्ती देख भड़क गए और अस्पतालकर्मियों को खरी-खोटी सुनाने लगे और कहा कि ऐसी व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

4 of 5
pappu yadav
आपातकालीन विभाग में एक बिस्तर पर भर्ती एक मरीज को ऑक्सीजन लगा हुआ था और उसी बिस्तर पर एक और मरीज को लिटा दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों के साथ भी इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pappu yadav
एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि विटामिन की दवा बाहर से मंगवाई जा रही है तो अस्पतालकर्मियों ने बताया कि इस तरह की कुछ दवाएं अस्पताल में सप्लाई नहीं होती, लिहाजा बाहर से मंगवाना पड़ता है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल का भी निरीक्षण किया था और वहां कुछ मरीजों की आर्थिक मदद की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें