फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज पूरे होने के बावजूद अब ऐसे कट सकता है मोटा चालान, नया नियम लागू

Sat, 05 Oct 2019 09:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
गलत दिशा में वाहन चलाने पर कट सकता है चालान - फोटो : अमर उजाला
विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों पर शिकंजा कसने जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 70 से ज्यादा स्थान चिह्नित किए हैं जहां शॉर्टकट के लिए लोग अपने साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। लापरवाह वाहन चालकों से निपटने के लिए 120 ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो नियम तोड़ने वालों को मोबाइल कैमरों में कैद करेंगे। आगे पढ़िए वाहन चलाने में कौन-कौन से हैं पेंच...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social
पहली बार नियम तोड़ने पर 500 और दूसरी बार नियम तोड़ने पर 1000 रुपये का चालान किया जाएगा। दरअसल, थोड़ा सा ईंधन और जरा सा समय बचाने के लिए सड़कों पर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाए जा रहे हैं जिससे न केवल यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है। शहर की सड़कों पर अवैध कट और सुनियोजित यू-टर्न के अभाव में गलत दिशा में चलने वाले वाहनों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस स्टाफ की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही थी, लेकिन अब ये बहाना नहीं चलेगा। कारण, दूसरे जिलों से नोएडा में 200 से ज्यादा सिपाहियों की तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अब जुर्माना करेगा जेब ढीली
विपरीत दिशा में वाहन चलाना किसी गंभीर अपराध से कम नहीं है, लेकिन जून से पहले महज 100 रुपये जुर्माना वसूलकर दोषी चालकों को छोड़ दिया जाता था। अब जुर्माना राशि बढ़ गई है। पहली बार नियम तोड़ने पर 500 रुपये और दूसरी बार 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सफल नहीं हुआ टायर किलर
विपरीत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों से निपटने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टायर किलर और टायर बैरियर का फॉर्मूला अपनाया था, लेकिन फेल हो गया। सेक्टर-77 क्रॉसिंग पर टायर किलर लगाए गए थे जो पहले ही दिन जवाब दे गए। इसके बाद सेक्टर-50/41 यू-टर्न पर टायर बैरियर लगा दिए गए, लेकिन ज्यादा दिन नहीं चल पाए। प्राधिकरण ने इन्हें लगाने से पहले विदेशी तकनीकी का हवाला दिया था, लेकिन किसी लोकल वर्कशॉप में बने किलर और बैरियर नियम तोड़ने वालों से हार मान गए। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती हर समय नहीं की जा सकती। ऐसे में गुणवत्ता युक्त टायर किलर या बैरियर ही समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
54 हजार से ज्यादा कटे चालान
इसे ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही कहें या नोएडा प्राधिकरण की रोड इंजीनियरिंग की खामियाें का नतीजा, विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले बढ़ते जा रहे हैं। इस साल महज आठ महीने में यानी अगस्त तक 54664 चालान विपरीत दिशा में वाहन चलाने के कट चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रदूषण जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
चिह्नित किए मुख्य स्थान
सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर, सेक्टर-60 यूफ्लेक्स कट, सेक्टर-31/25 चौराहा, खोड़ा तिराहा, मॉडल टाउन अंडरपास, सेक्टर-71, उद्योग मार्ग, सेक्टर-20 बीएसएनएल चौक, सेक्टर-6 चौराहा, हरौला चौक, नया बांस चौक, छलेरा कट, बॉटेनिक गार्डन, कैलाश अस्पताल कट, अट्टा अंडरपास आदि।
ऐसे कई स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां विपरीत दिशा में वाहन दौड़ते हैं। निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। - अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विपरीत दिशा के चालान
जनवरी         3439
फरवरी        8553
मार्च        7520
अप्रैल        8355
मई        9817
जून        3401
जुलाई        8466
अगस्त        5113
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें