फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

विज्ञापन
1 of 10
परिजनों ने अफरोजा की हत्या से पहले ही उसकी कब्र खोद दी थी। साथ ही कफन का इंतजाम भी कर लिया था। दिन में ही उसकी जमकर पिटाई की गई। उसकी मां बानो ने जेठ के बेटे आरिफ को भी शाम तक बुला लिया। रात होते-होते छत पर बात बढ़ी तो बानो ने अफरोजा के सिर पर ईंट दे मारी। इससे वह गिरी तो आरिफ ने उसका गला रेत दिया। आगे पढ़ें इस दर्दनाक ऑनर किलिंग का सच।
Trending Videos
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

2 of 10
यह सब देख उसकी दो बहनों शाहीन और तबस्सुम ने विरोध किया। उन्हें भी चाकू लगे। हत्या के बाद परिजनों ने शव को कफन में लपेटा और दफन करने कब्रिस्तान चलने की तैयारी में थे कि सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। आननफानन वे पड़ोसी बातूना के घर में शव फेंक कर भाग गए। ग्रामीणों की मानें तो अफरोजा के प्रेम संबंधों की भनक पूरे गांव को थी।
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

3 of 10
युवती के प्रेम संबंधों के कारण पूरे परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि आठ दिन पूर्व भी युवती प्रेमी से मिलने पोलिया में ड्यूटी के बहाने गई थी। संदिग्ध हालात में घर लौटी थी। ग्रामीणों की मानें तो प्रेमी से मिलने की भनक उसके ताऊ के बेटों और मां को लगने पर परिजनों ने नाराजगी जताई थी।

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

4 of 10
इसी बदनामी के दंश से बचने के लिए पिता तैयब ने बेटी अफरोजा का निकाह करने का मन बनाया था। सीओ की मानें तो शनिवार शाम पिता तैयब बेटी के लिए लड़का देखने देवबंद चला गया। पुलिस का दावा है कि देर रात मां ने अपने जेठ के बेटे संग मिलकर हत्याकांड को घर की छत पर अंजाम देकर सबूत मिटाने के बाद शव दफनाने की कोशिश की। मृतका अफरोजा के शरीर पर चोटों के आधा दर्जन नीले निशान मिले हैं। इसके चलते पुलिस ने हत्या से पूर्व मृतका अफरोजा की पिटाई होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

5 of 10
शनिवार देर रात जब पुलिस और मीडियाकर्मी मृतका आबिदानगर पहुंचे तो अफरोजा के परिजन और मोहल्ले की गली के लोग घर के बाहर कुंडी लगाकर फरार थे। आलम यह था आसपास के लोग पुलिस को मृतका का घर बताने से बच रहे थे। किसी प्रकार घर मिला तो छत पर खून के निशान मिटाने के सबूत और आला कत्ल भी बरामद हो गया। तब जाकर पुलिस को अफरोजा की हत्या की पुष्टि की।
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

6 of 10
कोतवाली पुलिस को अफरोजा का शव खोजने में शनिवार रात एक घंटा लग गया। शव कब्रिस्तान में होने की सूचना मिली तो पुलिस झाड़ियां से होकर कब्रिस्तान पहुंची, लेकिन वहां खुदी हुई कब्र और फावड़े मिले। इसके बाद गांव निवासी बातूना के घर में शव होने की सूचना मिली, तब जाकर कफन में लिपटा शव बातूना के घर से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेजा।
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

7 of 10
अफरोजा की हत्या के बाद से जहां उसका परिवार और मोहल्ले के लोग घर में कुंडी लगा कर फरार हैं। वहीं उसका प्रेमी परिवार समेत गांव से रातोंरात फरार हो चुका है। ग्रामीणों की मानें तो हत्याकांड के वक्त बहन अफरोजा की जान बचाते वक्त उसकी दो बहनें शाहीन और तबस्सुम भी घायल हुई हैं, लेकिन रविवार को दोनों घायल बहनों का कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों के होने की पुष्टि उसकी मां ने की है।

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

8 of 10
आबिदानगर निवासी मृतका अफरोजा के पिता और ताऊ के बेटे मूड़ाखेड़ा मार्ग स्थित मीट फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं। हत्याकांड में मृतका की मां और उसके ताऊ के बड़े बेटे का नाम पुलिस खुलासा कर रही है। पुलिस का दावा है कि अफरोजा की हत्या को अंजाम उसके परिवार ने दिया है। आबिदानगर मे शनिवार रात जिस वक्त अफरोजा की गला रेत कर हत्या हो रही तब उसका  उसका पिता (वालिद) देवबंद में अपनी बेटी के लिए रिश्ते की बात कर रहा था।

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

9 of 10
देर रात जैसे ही उसके साथी ने फोन पर अफरोजा की हत्या की खबर दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता देवबंद से घर के लिए रवाना हो गया। आबदानगर में तैयब खां अपनी पत्नी बानो, पांच बेटी और एक बेटे के साथ रहता है। सबसे बड़ी बेटी अफरोजा के दूसरे मोहल्ले के युवक से प्रेम संबंध थे और दोनों पोलियो अभियान में ड्यूटी के बहाने मिलते थे। इसकी चर्चा फैलने से पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

10 of 10
पुलिस के मुताबिक अफरोजा की हत्या उसी के घर की छत पर चाकू से गला रेत कर हुई है। शव पास के मकान में कफन में लिपटा बरामद हुआ है। कब्रिस्तान में कब्र खुदी मिली है। पुलिस पूछताछ में मृतका की मां ने भी बेटी के प्रेम संबंध के कारण हत्या की बात कबूली है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। ऑनर किलिंग कहना जल्दबाजी होगी। मां, उसके जेठ के बेटे और जिस घर में शव बरामद हुआ है उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें