फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली डबल मर्डर: मां को 10 तो बेटे को आठ बार चाकू खोदा, किचन में थी दोनों की लाश; पांच में से चार CCTV खराब

Thu, 21 May 2026 09:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विष्णु के भाई दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई विष्णु ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। आरोपी भाई की पत्नी व बेटे की हत्या कर घर से नकदी व गहने ले गए। हालांकि देर रात तक पुलिस आरोपियों को न तो सुराग जुटा पाई थी और न ही दोहरे हत्याकांड की वजह को पता लगा पाई थी।
विज्ञापन
1 of 8
गोविंदपुरी में मां-बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना के तहत मां शारदा साहू (38) और बेटा खुशहाल (13) की बुधवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। मां के शरीर पर चाकू से 10 से ज्यादा व बेटे के शरीर पर 8 से ज्यादा चाकू के घाव मिले हैं। घर से नकदी व गहने गायब हैं। ऐसे में पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से एक से डेढ़ लाख रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस सभी एंगल से इस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही है।

विज्ञापन

2 of 8
पिता,पुत्र और मां - फोटो : अमर उजाला
जमीन पर पड़ी थी मां-बेटे की लाश
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया घटना की सूचना रात एक बजकर 11 मिनट पर मिली। फल व सब्जियां बेचने का काम करने वाले शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला स्थित ग्राम अडौली, पोस्ट उजियानी निवासी विष्णु साहू रात करीब साढ़े 12 बजे जब घर पहुंचे तो मेन गेट बाहर से बंद मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर उनके होश उड़ गए। पत्नी शारदा और बेटे खुशहाल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उनके शरीर पर चाकू से काफी निशान थे और दोनों की मौके पर मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
घर में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
घर से नकदी और गहने गायब
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घर की अलमारियों से कुछ नकदी और आभूषण गायब थे। ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के मकसद से हत्या की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा व फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने हत्या और लूटपाट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान व उनको पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

4 of 8
इस घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले छुड़ाई थी दो कमेटियां 
विष्णु के भाई दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई विष्णु ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। आरोपी भाई की पत्नी व बेटे की हत्या कर घर से नकदी व गहने ले गए। हालांकि देर रात तक पुलिस आरोपियों को न तो सुराग जुटा पाई थी और न ही दोहरे हत्याकांड की वजह को पता लगा पाई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस और फोरेंसिक की टीम - फोटो : अमर उजाला
तेज आवाज में टीवी चल रही थी 
विष्णु जब घर पहुंचा तो अंदर लाइट जल रही थी और टीवी चल रही थी। थोड़ी देर बाद उन्होंने पाया कि दरवाजे पर तो बाहर कुंडी लगी है। कुंडी खोलकर वे अंदर गए। किचन में पत्नी व बेटे का शव खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए। गोविंदपुरी में ही गली नंबर 12 में रहने वाली बड़ी बहन गुड़िया को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
घर बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
किचन में खाना बनाने की थी तैयारी 
रिश्तेदार ब्रह्मानंद व प्रेम पाल के मुताबिक बेटा खुशहाल रात 10 बजे तक संगम विहार में रहने वाले अपने चचेरे भाई के साथ ऑनलाइन गेम खेल रहा था। किचन में शारदा ने कढ़ी बनाने के लिए बेसन घोल रखा था। स्वजन और रिश्तेदारों ने रात 10 से 11 बजे के बीच घटना होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

7 of 8
पिता पुत्र - फोटो : अमर उजाला
बेटे को गोद लिया था 
भाई दिनेश ने बताया कि विष्णु की पहली पत्नी की करंट लगने से 2002 में मौत हो गई थी। उसके बाद विष्णु ने शारदा से शादी की थी। शादी के बाद बच्चा नहीं हुआ तो विष्णु ने संगम विहार में रहने वाले अपने भाई दिनेश के बेटे को गोद लिया था। उसके बाद विष्णु ने उसका नाम खुशहाल रखा था। 12 वर्ष का खुशहाल सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह घर से कम ही निकलता था। शाम के समय वह साइकिल चलाने निकलता था।
विज्ञापन

8 of 8
मृतक बेटे के चाचा - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी खराब पड़े हुए हैं 
स्थानीय निवासियों के मुताबिक घर के आसपास गली नंबर नौ व 10 में लगे पांच कैमरों में से चार खराब हैं। विष्णु पिछले 12 वर्ष से गली नंबर 10 में रह रहा है। इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस गोविंदपुरी की गलियों में प्रवेश करने वाले प्रवेश मार्गो पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें