फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandav Nagar Murder: इसी फ्रिज में रखे थे अंजन दास के अंग, तस्वीरों में देखें वो घर जहां किए गए उसके टुकड़े

Mon, 28 Nov 2022 01:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pandav Nagar Murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। यहां पांडव नगर में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी-बेटे ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं दोनों ने शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे और उन टुकड़ों को ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिया। आरोपियों ने नशा देने के बाद गला काटकर उसकी हत्या की। पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिले थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वह फ्रिज भी बरामद कर लिया है जिसमें शव के टुकड़ों को रखा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपियों का घर - फोटो : अमर उजाला
मई महीने में पुलिस को मानव अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम अंजन दास बताया जा रहा है और आरोपियों का नाम पूनम और दीपक है। कहा जा रहा है कि अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। अंजन को उसे शराब और नशे की गोलियां खिलाई गई थी।
 

4 of 5
आरोपियों का घर - फोटो : अमर उजाला
बेहोश होने के बाद मां और बेटे ने अंजन की हत्या कर दी और अलग-अलग रात को शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा और मौक लगते ही इन्हें फेंकने लगे। क्राइम ब्राचं कई महीने से इस मामले में जांच कर रही थी, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस को अभी मृतक का धड़ नहीं मिला है। आरपियों ने बदबू छिपाने के लिए घर पेंट कराया। सुनसान जगहों पर ये लोग शव के टुकड़े फेंकने के लिए जाते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्यारोपी मां-बेटे - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक लाश के अलग-अलग दिन टुकड़े बरामद हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज किया इस मामले को वर्कआउट करने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें