फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 14
मौला हक हुसैन या हसन या हुसैन... के नारों के बीच राजधानी में मंगलवार मोहर्रम के मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मोहर्रम मनाया गया। (सभी तस्वीरें: भव्यनरेश और जी. पॉल/अमर उजाला)
विज्ञापन

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

2 of 14
इस मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासों (इमाम हसन-इमाम हुसैन) की शहादत की याद में ताजिये निकाले गए। विशेषकर शिया समुदाय के लोगों ने उनकी शहादत की याद में मातम (शोक) किया।
विज्ञापन

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

3 of 14
इस दौरान पिछले कई दिनों से तनाव की आग को झेल रहे त्रिलोकपुरी और बवाना में शांतिपूर्वक पर्व का आयोजन हुआ।

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

4 of 14
दोनों ही जगहों पर भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल की की मौजूदगी में ताजिये निकाले गए।
विज्ञापन

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

5 of 14
त्रिलोकपुरी में एहतियातन कई ब्लॉक के गेट बंद करवा दिए गए थे। जबकि बवाना में जुलूस से पहले ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

6 of 14
पूरी राजधानी में छोटे-बड़े 300 से अधिक ताजियों के जुलूस निकाले गए। लोगों न अखाड़ों और पटेबाजी के बीच मातम मनाते हुए इन ताजियां को अलग-अलग कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

7 of 14
त्रिलोकपुरी में पुलिस के लिए  मोहर्रम का जुलूस निकलवाना एक बड़ी चुनौती थी। इसके लिए पुलिस ने अमन कमेटी और विभिन्न समुदाय के बुजुर्ग लोगों के साथ बैठक कर मोहर्रम पर खास इंतजाम किए।

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

8 of 14
किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस के अलावा आरएएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ की दस कंपनियों को तैनात किया गया। जुलूस शुरू करने से पहले ड्रोन का इस्तेमाल कर इलाके की तलाशी ली गई।

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

9 of 14
त्रिलोकपुरी में दोपहर दो बजे के बाद 27 और 32 ब्लॉक के चौक से जुलूस शुरू हुए। पूरे त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी से करीब छह ताजिये निकले।

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

10 of 14
काले लिबास पहने हुए लोग सड़कों पर मातम करते हुए हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस निकाले जाने के दौरान राजपथ पर बाइक सवार युवाओं ने स्टंटबाजी भी की।

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

11 of 14
अन्य सालों की तुलना में ताजिये रूट को छोटा किया गया था। अमन कायम करने के लिए जुलूस में सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। आगे की कतार में हिंदू भाई दिखाई दिए।

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

12 of 14
रास्ते में कई जगह हिंदू भाइयों ने छबील लगाकर शर्बत पिलाने का इंतजाम किया था। नम आंखों के साथ लोग कोटला स्थित कर्बला में पहुंचे और ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। जुलूस में लोगों ने यहां पटेबाजी और अखाड़े किए।

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

13 of 14
हालांकि सीमापुरी इलाके में हल्की झड़प की खबर जरूर आई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते लोगों को समझा लिया।
विज्ञापन

शहादत के मातम में बहा खून, देखिए तस्वीरें

14 of 14
कराला गांव, सीमापुरी, नंद नगरी जाफराबाद, सीलमपुर, जामा मस्जिद, तुर्कमान गेट, अजमेरी गेट, दरियागंज, निजामुद्दीन, संगम विहार, ओखला, जामिया नगर, बटला हाउस, खुरेजी, कांति नगर, जोरबाग महरौली आदि इलाकों में मोहर्रम के मौके पर जुलूस और ताजिये निकाले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें