इंडियन टीम के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी और उनकी बेगम हसीन जहां के बीच विवाद में एक बार फिर एक नया खुलासा हुआ है। बता दें कि बीते दिनों हसीन जहां ने अपने शौहर मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगाए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
hasin jahan
हसीन जहां ने इन आरोपों में मोहम्मद भाई नाम के शख्स का कई बार जिक्र किया था। हसीन जहां ने बताया था कि मोहम्मद भाई और शमी के बीच पैसों का लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
hasin jahan
मोहम्मद हानस्लाट उर्फ मोहम्मद भाई ने एक मीडिया चैनल से बातचीत नें ये कहा था कि लंदन में उनका बिजनेस है। उनका कहना है कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां कई बार लंदन आते थे तो उनसे मुलाकात होती थी।
4 of 5
hasin jahan
हसीन जहां उनको भाई कहती थीं। जब भी हसीन जहां लंदन आती थीं वो उनको वहां घुमाया करते थे। मोहम्मद भाई ने कहा कि मोहम्मद शमी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप गलत हैं और न ही उन दोनों में पैसों का लेन-देन हुआ है।
साथ ही मोहम्मद भाई का कहना है कि हसीन जहां ने कहा था कि वो और मोहम्मद शमी दुबई में अलिश्बा नाम की लड़की से मिले थे, तीनों में संबंध भी थे। मोहम्मद भाई का कहना है कि वो अलिश्बा को नहीं जानते और ना ही इससे पहले उसका नाम कभी सुना है।