फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने कहा देश को है VIP कल्चर से नफरत, योगी के अधिकारी को है इन्हीं से प्यार

Sun, 30 Apr 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : लाल ‌सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात करते हुए कहा कि देश को वीआईपी कल्चर से नफरत है लेकिन, शायद योगी के अफसरों को इसी कल्चर से प्यार है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : लाल सिंह
अमर उजाला के फोटोजर्नलिस्ट लाल सिंह ने नोएडा में कई अधिकारियों को अपनी नीली बत्ती लगी गाड़ी के साथ चलते देखा और कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : लाल सिंह
इन अधिकारियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सरकार ने किसी भी अधिकारी को अपने वाहनों पर लाल बत्ती लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

4 of 5
- फोटो : लाल सिंह
रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश को वीआईपी कल्चर नहीं ईपीआई कल्चर की ओर बढ़ना होगा।  पीएम ने ईपीआई कल्चर को स्पष्ट करते हुए बताया कि एवरी पर्सन इज इंपॉर्टेंट यानि देश का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : लाल ‌सिंह
अब देखना ये है कि कानून बनने के बाद भी लाल-नीली बत्ती के मोह से यूपी के योगी सरकार के अधिकारी कब और कैसे बाहर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें