जबसे यूपी में योगी सरकार आई है सड़क पर घूमने वाले रोमियों की शामत आ गई है। पुलिस जगह-जगह से लड़कियों पर बुरी नजर रखने वाले मनचलों को पकड़ रही है। इसके लिए बकायदा 'एंटी रोमियो दस्ता' बनाया गया है। लेकिन इन सब के बीच मनचलों का एक ऐसा भी वर्ग है जो सड़कों पर नहीं फोन पर सक्रिय है। ये गर्लफ्रेंड पाने के लिए इतने उतावले होते हैं कि फोन उठाकर किसी भी नंबर पर कॉल कर लड़कियों की तलाश शुरु कर देते हैं। इनसे लड़कियां ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
2 of 11
phone romeo
- फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड वाले ऐसे ही लोग जो फोन पर रैंडम नंबर्स लगाकर अपने लिए प्रेमिका की तलाश करते हैं उन्हें 'फोन रोमियो' कहा जाता है। ऐसे रोमियो की तादाद इन दिनों तेजी से भारत में बढ़ रही है। इनकी प्रतिदिन 700 शिकायतें यूपी पुलिस को मिलती हैं।
विज्ञापन
3 of 11
phone romeo
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे फोन रोमियो से निपटने के लिए तो लखनऊ की पुलिस ने एक स्पेशल सेल भी बनाया है, जिनपर ऐसे रोमियो की शिकायत की जा सके।
4 of 11
phone romeo
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार प्रेमसागर (24) नाम के ऐसे ही फोन रोमियो को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके पास से 8 अलग सिम मिले जिससे 500 से ज्यादा महिलाओं को एक दिन में कॉल किया जाता था। पुलिस का उसके बारे में कहना था कि ऐसी हरकत करने वाले प्रेमसागर को देखकर आप कह भी नहीं सकते कि वो लड़कियों से बात भी कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 11
phone romeo
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ के दौरान प्रेमसागर ने पुलिस को बताया कि 'मेरा कोई नहीं है। आप जिससे प्यार करते हैं वो कहीं दूर होगा। उस तक आपको कैसे भी पहुंचना ही है। और जब आप उस तक पहुंच जाते हैं तो आप दूसरों को देखना बंद कर देते हैं।'
विज्ञापन
6 of 11
phone romeo
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह के रोमियो अपने बातचीत की शुरुआत अक्सर नाम से करते हैं और अगर सामने वाला जरा भी दिलचस्पी ले ले तो फिर ये बात काफी आगे तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 11
phone call
अक्सर ये लोग फोन करके यही पूछते हैं कि 'क्या मैं आपका मोबाइल रिचार्ज करा सकता हूं? शायराना अंदाज में कहते हैं, 'मैं आपसे बात जरूर कर रहा हूं, लेकिन मेरा शरीर कांप रहा है।' और कुछ तो यहां तक कह देते हैं कि 'मैं आपके साथ अश्लील हरकतें करना चाहता हूं।'
8 of 11
Apple iPhone SE
- फोटो : GettyImages
अकसर ही ये फोन रोमियो किसी भी नाम से बात करने के लिए फोन करते हैं और बात आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।
9 of 11
फोन
- फोटो : getty
इसी तरह के फोन से पीड़ित एक लड़की कहती है कि, 'मुझे नहीं पता कि वो क्या सोचते हैं। कभी वो फोन कर कहते हैं मैं आपसे प्यार करता हूं। कभी कहते हैं मुझे सोनिया से बात करनी है। अगर मैं कहूंगी कि मैं सोनिया नहीं हूं तो वो कहेंगे कि ठीक है मैं आपसे भी बात कर लूंगा।'
10 of 11
e
- फोटो : getty images
हिंदुस्तान टाइम्स में कुछ समय पहले एक रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई थी कि फोन रिचार्ज करने वाले दुकानदार महिलाओं के नंबर ऐसे लोगों को बेचते हैं जो अकेले होते हैं। इन नंबरों की कीमत महिला कैसी दिखती है उसपर डिपेंड करती है।