फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बोला-बहन साक्षी को मनचाही शिक्षा के लिए भेजा, महंगा मोबाइल दिलाया, लेकिन आरोप-असहनीय'

Sun, 14 Jul 2019 10:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बागी की बेटी साक्षी को लेकर उसके भाई ने बड़ा खुलासा किया है। उसने कहा कि उससे यह उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। उसने जो आरोप लगाए हैं, असहनीय हैं। विधायक परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक बेटी के आरोपों से सदमे में आई सुनीता कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही है, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। उनका इलाज कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
साक्षी मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी के भाई विक्की का कहना है कि उनकी बहन का चाहे जो आरोप हो, लेकिन उन्होंने उसे हर तरह से सपोर्ट किया। उसने पढ़ाई के लिए जयपुर जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने ही परिवार में उसकी पैरवी की। जयपुर के जिस कॉलेज में मोबाइल प्रतिबंधित था, वहां उसे उसकी फरमाइश पर 20 हजार रुपये का मोबाइल भी दिलाया। बोले, अब वह उन्हीं पर आरोप लगा रही है और यह उनके लिए बहुत असहनीय है। 
विज्ञापन

विधायक बोले- मेरे सामने घर पर नहीं फटकता था अजितेश

3 of 7
Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अजितेश उर्फ अभि उनके बेटे विक्की का दोस्त था। हालांकि उसकी और विक्की की उम्र में काफी अंतर है। उन्होंने बताया कि उन्हें विक्की से अजितेश की दोस्ती की तो जानकारी थी, लेकिन अजितेश उनके घर पर भी अक्सर आता-जाता था, यह उन्हें अब पता लगा है। दरअसल अजितेश तभी उनके घर आता था, जब वह नहीं होते थे। 

4 of 7
विधायक राजेश मिश्रा - फोटो : facebook
बेटी साक्षी के इस आरोप पर कि वह उसके साथ ज्यादा बात नहीं करते थे, उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है। बेटे और दोनों बेटियों से वह हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखते थे। वह जब भी घर पहुंचते थे और कभी उन्हें कोई गुमसुम दिखता था तो वह हंसी-मजाक कर उसे बगैर हंसाए नहीं छोड़ते थे। हालांकि अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है। जो होना था, हो चुका है। वह अब इस मसले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। अपने काम में व्यस्त होना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
साक्षी मिश्रा और अजितेश-मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी की मां ने खाना-पीना छोड़ा, हालत बिगड़ी
साक्षी के घर से जाने और फिर वीडियो वायरल कर अपने पिता और मां पर तमाम आरोप लगाए जाने के बाद पहले से पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रही विधायक की पत्नी सुनीता मिश्रा की हालत बिगड़ गई है। विधायक परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक बेटी के आरोपों से सदमे में आई सुनीता कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही है, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। बरेली में ही उनका इलाज कराया जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
सोशल मीडिया पर भी कटघरे में आई साक्षी और अंजना ओम कश्यप
परिवार को बगैर बताए घर से भागकर प्रेम विवाह करना और फिर विधायक पिता पर हत्या का आरोप लगाया जाना सोशल मीडिया को रास नहीं आया है। सिर्फ साक्षी ही नहीं, अपने टीवी चैनल की डिबेट में विधायक को खलनायक साबित करने की कोशिश करने वाली एंकर अंजना ओम कश्यप भी सोशल मीडिया में निशाने पर हैं। साक्षी और अजितेश को लोग खुलकर लानत-मलामत कर रहे हैं तो अंजना ओम पर भी सवाल दागने से लोग नहीं चूक रहे हैं। फेसबुक पर एक के बाद एक धड़ाधड़ पोस्ट की जा रही हैं। ये पोस्ट करने वालों में सिर्फ बरेली नहीं बल्कि दूसरे शहरों के भी लोग हैं। दो बार वीडियो वायरल कर और फिर टीवी चैनलों पर रोते हुए पिता पर हत्या की कोशिश के आरोप लगाने के बावजूद साक्षी के सपोर्ट में एक भी पोस्ट नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौरतलब है कि साक्षी ने बीते चार जुलाई को एक अनुसूचित जाति के युवक अजितेश कुमार से शादी कर ली थी, जिसके बाद से इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें साक्षी अपने पिता से खुद की और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए नजर आ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें