फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बदमाशों ने कारोबारी के परिवार में पत्नी-बेटी को बांधकर लूटे 21 लाख, चेक देने के बहाने हुए दाखिल

Fri, 07 Oct 2022 05:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
कारोबारी का घर - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां थर्ड ई-ब्लॉक में तीन बदमाशों ने कारोबारी रमन सरीन के परिवार को घर के अंदर बंधक बना कर करीब 21 लाख की लूट की है। परिवार के लोगों के हाथ को रस्सियों से बांधकर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

2 of 6
घटना को लेकर पीड़ित परिवार से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंचे एसएसपी मुनिराज और एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने मामले की जानकारी ली। दोपहर सवा तीन बजे दो मोटर साइकिल पर चार लोग सवार होकर रमन सरीन के घर के पास पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
लूटपाट के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
उनमें से तीन बदमाश पहली मंजिल पर बने फ्लैट पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जिस पर सरीन की पत्नी ने दरवाजा खोला और पूछा आप कौन हैं तो बदमाश ने बताया कि उन्हें सरीन को एक चेक देना है।

4 of 6
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
चेक देखने के दौरान बदमाश धक्का देकर अंदर घुस गए और घर पर मौजूद उनकी मां-बेटी के हाथों को रस्सियों से बांधकर उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन

5 of 6
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
चाबी लेकर अलमारियों को खंगाला और नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। धक्का-मुक्की के दौरान सरीन की पत्नी और उनकी बेटी को चोटे आई हैं। रमन सरीन की औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वारदात के खुलासे को एसएसपी ने बनाईं चार टीमें
वारदात को लेकर एसएसपी ने चार टीम गठित कर दी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें