फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम होगा सुहावना

Thu, 06 Oct 2022 09:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में निम्न का दाब का क्षेत्र बनने की वजह से उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसका प्रभाव बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह से लेकर अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में पारे में लगातार कमी आएगी व सर्दी की दस्तक बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सुदर्शन झा
मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों ने डेरा डाला, लेकिन बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई। बीते 24 घंटे अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 57 से 93 फीसदी रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने और हवा की दिशा बदलने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच से छह दिनों तक बारिश का योग बन रहा है। इस वजह से पारे में भी कमी आएगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी व पारा लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, शनिवार से अगले सप्ताह तक बहुत हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस वजह से पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अधिकतम तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:02 बजे
सूर्योदय का समय: 6:17 बजे
दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें