एसएसपी मुनिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
बदमाशों ने कहा- पहचान लेंगे आंखों पर पट्टी बांधों
बदमाशों ने गार्ड हरिपाल और समतादास को बांधने के बाद फैक्टरी में बने दो कमरे के ताले तोड़े और माल ट्रक में भर लिया। इसी बीच एक बदमाश ने अपने साथियों से कहा कि दोनों देख रहे हैं पहचान लेंगे दोनों की आंखों पर पट्टी बांधों। बदमाशों ने अनूप के केबिन की चाबी भी गार्ड से ली थी लेकिन उसका ताला नहीं खोला। बदमाशों को पता था कि ताला खोलने से कोई फायदा नहीं होगा। इससे साफ है कि किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस ने फैक्टरी में काम करने वाले सभी कामगारों की सूची और माल ले जाने वाले चालकों की सूची फैक्टरी मालिक अनूप से ली है।
घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गार्ड, सहकर्मी और फैक्टरी में काम कर रहे अन्य मजदूर व स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। - मुनिराज, एसएसपी